1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Tamil Nadu News: मां ने अपने दोस्त से पहले नाबालिग बेटी का रेप कराया, फिर एग बेचे; 5 साल से हो रही थी दरिंदगी

Tamil Nadu News: मां ने अपने दोस्त से पहले नाबालिग बेटी का रेप कराया, फिर एग बेचे; 5 साल से हो रही थी दरिंदगी

 Written By: Khushbu Rawal @khushburawal2
 Published : Jun 07, 2022 07:10 pm IST,  Updated : Jun 07, 2022 07:10 pm IST

लड़की के साथ रेप और उसके एग्स को बेचने का सिलसिला 2017 से चल रहा था। उस वक्त लड़की नाबालिग थी। पिछले 4 साल में 8 से ज्यादा बार उसकी कोख का सौदा किया गया है। अब जब लड़की परेशान होकर अपनी मां के घर से भाग गई, तब जाकर पूरा मामला खुला।

Pregnancy- India TV Hindi
Pregnancy Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • मां ने बेच दी अपनी नाबालिग बेटी की कोख
  • 10 साल पहले अलग हो गए थे लड़की के माता-पिता
  • लड़की अपनी मां और उसके पुरुष दोस्त के साथ रहती थी

Tamil Nadu News: तमिलनाडु में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने ही अपनी नाबालिग बेटी का रेप कराया और फिर उसके एग्स का सौदा कर दिया। नाबालिग लड़की के साथ उसकी मां का पुरुष दोस्त न सिर्फ बार-बार रेप करता रहा, बल्कि उसके एग्स निकलवाकर अस्पतालों में बेचने का धंधा भी शुरू कर दिया। मामला सेलम जिले का है। रेप पीड़िता की मां और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। नजदीकी रिश्तों में अपराध की इस खबर में अनैतिक कारोबार से लेकर कानून का उल्लंघन तक शामिल है।

पुलिस ने बताया कि लड़की के साथ रेप और उसके एग्स को बेचने का सिलसिला 2017 से चल रहा था। उस वक्त लड़की नाबालिग थी। पिछले 4 साल में 8 से ज्यादा बार उसकी कोख का सौदा किया गया है। अब जब लड़की परेशान होकर अपनी मां के घर से भाग गई, तब जाकर पूरा मामला खुला। पुलिस ने पीड़िता की मां और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस इस मामले में अस्पतालों और डॉक्टरों की मिलीभगत की भी जांच कर रही है।

20 हजार रुपये में बिकता था एग

लड़की ने बताया कि हर बार प्रेग्नेंट होने के बाद एग बेचने पर हॉस्पिटल से 20 हजार रुपये मिलते थे। इसमें से 5 हजार रुपये एक महिला कमीशन के रूप में लेती थी और बाकी पैसे मां और उसका दोस्त रखता था। ऐसा साल में दो बार किया जा रहा था। संदेह है कि ऐसा IVF के लिए किया जा रहा था। IVF तकनीक में भ्रूण रिसीवर महिला के गर्भ में इंप्लांट कर दिया जाता है। ज्यादातर मामलों में ऐसा तब होता है जब एक महिला अपने एग्स की वजह से मां बनने में असफल हो रही हो। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एग्स डोनेट करने के बाद महिला मानसिक रूप से प्रभावित हो सकती है।

अपनी मां के साथ उसके पुरुष दोस्त के यहां रहती थी लड़की
लड़की के माता-पिता 10 साल पहले अलग हो गए थे, जिसके बाद वह अपनी मां के साथ उसके पुरुष दोस्त के यहां रहती थी। बेटी की उम्र इस वक्त 16 साल है। 30 साल की महिला एक प्राइवेट फर्टिलिटी क्लिनिक में अंडाणु बेचने के धंधे में शामिल थी और जब उसकी बेटी जवान हुई तो उसने बेटी पर भी अंडाणु डोनेट करने का दवाब डाला। इस काम के लिए मां का 40 साल का दोस्त भी उसका उत्पीड़न करता था। कई साल से हैवानियत झेल रही लड़की मई में अपने घर से भागकर अपने दोस्त के पास चली गई थी। लड़की ने दोस्त को आपबीती सुनाई, जिसके बाद उसके दोस्त और कुछ रिश्तेदारों ने मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की की मां और उसके पुरुष दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस केस में कुछ डॉक्टरों और दलालों की पहचान की गई है। उन पर भी एक्शन लिया जाएगा। वहीं, स्वास्थ्य अधिकारियों ने लड़की की काउंसिल शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत