1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तसलीमा नसरीन को Facebook ने फिर घोषित कर दिया मृत, जानिए क्या है मामला?

तसलीमा नसरीन को Facebook ने फिर घोषित कर दिया मृत, जानिए क्या है मामला?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2022 04:59 pm IST,  Updated : Feb 11, 2022 04:59 pm IST

तसलीमा इस्लामिक कट्टरवाद के खिलाफ लिखती रहती हैं इसलिए उनके फेसबुक अकाउंट तीन बार पहले भी सस्पेंड हो चुके हैं। इससे पहले जनवरी में भी उनके फेसबुक अकाउंट ने उन्हें मृत घोषत कर दिया था, जिसके बाद उन्हें खुद ट्विटर पर पोस्ट डालकर अपने जिंदा होने की घोषणा करनी पड़ी थी।

Taslima Nasrin facebook account- India TV Hindi
Taslima Nasrin facebook account Image Source : FACEBOOK

नई दिल्ली: अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बांग्लादेशी मूल की प्रसिद्ध लेखिका और मानवाधिकार कार्यकर्ता तसलीमा नसरीन एक बार फिर चर्चा में है। तस्लीमा नसरीन का फेसबुक अकाउंट Remembering हो गया है, जिस पर तस्लीमा भड़क गई हैं। आपको बता दें कि कि किसी भी व्यक्ति का फेसबुक अकाउंट तब रिमेंबरिंग होता है, जब वो व्यक्ति दुनिया में नहीं होता है।

फेसबुक पर यह एक्टिविटी देख तसलीमा नसरीन ने गुस्से में जो ट्वीट किया है वह वायरल हो रहा है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ''मेरा अकाउंट एकबार फिर memorialized कर दिया है, ऐसा चौथी बार हुआ है, जब आपने मुझे मारा है, आप ऐसा करके क्‍या जिहादियों को खुश करने की कोशिश कर रहे हो? मैं अभी मरी नहीं हूं, कृपया मुझे मेरा फेसबुक अकाउंट वापस कर दें।''

बता दें कि तसलीमा इस्लामिक कट्टरवाद के खिलाफ लिखती रहती हैं इसलिए उनके फेसबुक अकाउंट तीन बार पहले भी सस्पेंड हो चुके हैं। इससे पहले जनवरी में भी उनके फेसबुक अकाउंट ने उन्हें मृत घोषत कर दिया था, जिसके बाद उन्हें खुद ट्विटर पर पोस्ट डालकर अपने जिंदा होने की घोषणा करनी पड़ी थी।

उन्होंने हिजाब की वकालत करने वालों की भी जमकर क्लास लगाई है। उन्होंने लिखा है, ''हिजाब या बुर्का पहनना महिला की च्‍वाइस बताने वाले लोग आने वाले समय में कहेंगे कि चार पत्‍नी रखना भी महिला की ही पसंद हैं। मुस्लिम महिला जींस अपनी पसंद से पहनती है लेकिन हिजाब उसे परिवार के दवाब में आकर पहननना पड़ता है। लोगों ने अपने मतलब को साधने के लिए इस मसले को तूल दे दिया है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत