1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ये कैसी मां! 15 महीने के बेटे को बस स्टैंड की बेंच पर बैठाया, फिर की ऐसी हरकत, VIDEO देख पसीज गया हर किसी का दिल

ये कैसी मां! 15 महीने के बेटे को बस स्टैंड की बेंच पर बैठाया, फिर की ऐसी हरकत, VIDEO देख पसीज गया हर किसी का दिल

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 29, 2025 08:08 pm IST,  Updated : Jul 29, 2025 08:09 pm IST

एक मां-बेटे का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा उसका दिल झकझोर गया। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आया।

सीसीटीवी कैमरे में...- India TV Hindi
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना। Image Source : X- @TELUGUSCRIBE

तेलंगाना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपने 15 महीने के बेटे को नलगोंडा आरटीसी बस स्टैंड की बेंच पर छोड़कर एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर भाग गई। बच्चा अकेला बैठा रो रहा था। राहगीरों और डिपो कर्मचारियों ने जब रोते हुए बच्चे को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। यह पूरा दृश्य वहां लगे सीसीटीवी कैमर में कैद हो गया। जिसने भी यह वीडियो देखा उसका दिल झकझोर गया।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि महिला की उम्र 25 साल है और वह हैदराबाद की रहने वाली है। कुछ महीनों पहले इंस्टाग्राम पर नलगोंडा के एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी और दोस्ती जल्द ही प्यार में तब्दील हो गई। महिला अपने 15 महीने के बेटे के साथ उस युवक से मिलने नलगोंडा पहुंची थी। वहां युवक उसे लेने बाइक पर बस स्टैंड पहुंचा। जब युवक ने उसे अपने साथ चलने को कहा तो महिला ने अपने बेटे को बस स्टैंड की बेंच पर बैठाया और बिना पीछे देखे युवक की बाइक पर बैठकर चली गई। इसके बाद बच्चा अपनी मां को ढूंढने के लिए इधर-उधर भागता रहा और फिर बेंच पर बैठकर रोने लगा। 

CCTV में दिखी महिला

उसे रोता देख बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों और डिपो कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए तब फुटेज में एक महिला उस बच्चे के साथ साफ दिखी। एक और दूसरी फुटेज में वह एक युवक की बाइक के पीछे बैठकर जाती दिखी। पुलिस ने बाइक नंबर की मदद से युवक की तलाश शुरू की, जो उसके दोस्त के नाम पर रजिस्टर्ड थी। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, वैसे-वैसे पूरी कहानी पुलिस के सामने आई।

देखें वीडियो-

पुलिस ने किसे सौंपा बच्चा?

पुलिस ने महिला, उसके पति और युवक थाने बुलाकर काउंसलिंग की। इस दौरान महिला ने स्वीकार किया कि वह उस युवक को पसंद करती है और उसी के साथ जाना चाहती थी। इसके बाद पुलिस ने बच्चे की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और उसे पिता को सौंप दिया। वहीं, घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मां के रवैये की तीखी आलोचना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

जिस भाई की कलाई पर बांधती थी राखी, उसने दौड़ाकर काटा; बचाने आए मां-बाप को भी उतारा मौत के घाट

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में झुलसा 8 महीने का ध्यांश बच गया, मां ने अपनी त्वचा से बेटे को दी नई जिंदगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत