1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Telangana Building Accident: तेलंगाना में 20 साल पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, 4 व्यक्तियों की मौत

Telangana Building Accident: तेलंगाना में 20 साल पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, 4 व्यक्तियों की मौत

 Edited By: Deepak Vyas
 Published : Apr 30, 2022 08:45 am IST,  Updated : Apr 30, 2022 08:45 am IST

तेलंगाना के यादाद्री-भोंगिर जिले के मंदिर नगर यादगिरिगुट्टा में शुक्रवार को एक इमारत का छज्जा गिरने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई।

Telangana Building Accident- India TV Hindi
Telangana Building Accident Image Source : FILE PHOTO

Telangana Building Accident: तेलंगाना के यादाद्री-भोंगिर जिले के मंदिर नगर यादगिरिगुट्टा में शुक्रवार को एक इमारत का छज्जा गिरने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल होने की खबर है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि करीब 20 साल पुरानी इस इमारत के भूतल पर दुकान और पहली मंजिल पर एक आवास था।

घटिया निर्माण होने से छज्जा गिरने का अंदेशा

यादगिरिगुट्टा तेलंगाना से करीब 60 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने बताया कि इस इमारत का छज्जा उसके नीचे बैठे चार व्यक्तियों पर गिर गया। पुलिस ने बताया कि इससे इन चारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार संदेह है कि इस घटना की वजह खराब गुणवत्ता का निर्माण है। 

राज्यपाल ने जताया दुख

तेलंगाना के राज्यपाल ने बिल्डिंग का छज्जा गिरने की इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत