1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पत्नी से कहा कि बेटियों को शादी में न बुलाए... तेलंगाना बस एक्सीडेंट में 3 बेटियां खोने वाले पिता की दर्दनाक कहानी

पत्नी से कहा कि बेटियों को शादी में न बुलाए... तेलंगाना बस एक्सीडेंट में 3 बेटियां खोने वाले पिता की दर्दनाक कहानी

 Published : Nov 03, 2025 11:22 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 11:23 pm IST

हैदराबाद में रहने वाली तीनों बहनें तनुषा, सैप्रिया और नंदिनी उन 20 लोगों में शामिल थीं जिनकी बस के बजरी से भरे टिपर से टकरा जाने के बाद मौत हो गई थी। सैप्रिया बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा थी और नंदिनी बीकॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा थी, जबकि तनुषा ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली थी।

तेलंगाना बस हादसे में...- India TV Hindi
तेलंगाना बस हादसे में तीन बहनों की मौत। Image Source : PTI

हैदराबाद: तंदूर बस स्टेशन पर सोमवार को अपनी तीन बेटियों को विदा करते समय येल्लैया गौड़ ने सोचा भी नहीं होगा कि यह उनकी अंतिम विदाई होगी। उनकी तीनों बेटियां जिस बस में हैदराबाद जाने के लिए सवार हुईं थीं वह रास्ते में चेवेल्ला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

3 बहनों की एक साथ मौत

हैदराबाद में रहने वाली तीनों बहनें (तनुषा, सैप्रिया और नंदिनी) उन 20 लोगों में शामिल थीं जिनकी बस के बजरी से भरे टिपर से टकरा जाने के बाद मौत हो गई थी। सैप्रिया बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा थी और नंदिनी बीकॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा थी, जबकि तनुषा ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली थी और नौकरी कर रही थी।

शादी में शामिल होने आई थीं तीनों

येल्लैया गौड़ वाहन चालक का काम करते हैं और उन्होंने बताया कि तीनों बहनें एक शादी में शामिल होने तंदूर कस्बे आई थीं। उन्होंने रोते हुए कहा, "मैंने अपनी पत्नी से कहा था कि वह बच्चों को शादी में न बुलाए। लेकिन उसने मेरी जानकारी के बिना ही उन्हें बुला लिया।"

17 अक्टूबर को हुई थी बड़ी बेटी की शादी

गौड़ा ने बताया कि उन्होंने 17 अक्टूबर को अपनी बड़ी बेटी की शादी की। तीनों अपनी बहन की शादी में शामिल हुईं और हैदराबाद लौट आयीं। इसके बाद वे एक पारिवारिक मित्र की शादी में शामिल होने के लिए तंदूर कस्बे वापस आयीं। गौड़ की पत्नी अंबिका, चेवेल्ला के सरकारी अस्पताल में व्यथित दिखायी दीं। दुर्घटना के बाद शव यहां लाए गए थे।

तंदूर में गौड़ के एक पड़ोसी ने बताया कि दोनों बहनें बहुत समझदार छात्राएं थीं। प्रधानाचार्य, वीरनारी चकाली इल्मा महिला विश्वविद्यालय लोका पावनी ने बताया कि इस हादसे में संस्थान की तीन छात्राओं की मौत हो गई। सैप्रिया और नंदिनी के अलावा इस भीषण हादसे में बीएससी की छात्रा मुस्कान की भी मौत हो गई। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

तेलंगाना: बस और ट्रक की टक्कर में 20 लोगों की मौत, PM ने किया मुआवजे का ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत