1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अस्पताल में महिला मरीज को बेहोशी की दवा देकर बलात्कार, इमरजेंसी वार्ड का टेक्निशियन गिरफ्तार

अस्पताल में महिला मरीज को बेहोशी की दवा देकर बलात्कार, इमरजेंसी वार्ड का टेक्निशियन गिरफ्तार

 Reported By: Surekha Abburi Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 09, 2025 01:58 pm IST,  Updated : Sep 09, 2025 02:57 pm IST

तेलंगाना के करीमनगर जिले में अस्पताल में महिला मरीज को कथित तौर पर बेहोशी की दवा दी गई और उससे बलात्कार किया गया है। इस मामले में इमरजेंसी वार्ड का टेक्निशियन गिरफ्तार हुआ है।

Telangana Karimnagar woman patient raped hospital- India TV Hindi
तेलंगाना में अस्पताल में महिला से रेप। Image Source : REPORTER

तेलंगाना के करीमनगर जिले से बड़ी ही शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट एक महिला मरीज के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, महिला टाइफाइड और तेज बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल में भर्ती हुई थी। यहां तीन दिन पहले उसके साथ रेप की घटना हुई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अस्पताल के  इमरजेंसी वार्ड का टेक्निशियन को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

क्या है ये पूरा मामला?

तेलंगाना के करीमनगर में तेलंगाना के करीमनगर में एक निजी अस्पताल में तीन दिन पहले एक महिला मरीज के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 24 वर्षीय आपातकालीन वार्ड टेक्निशियन को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान महाराष्ट्र निवासी दक्षिणा मूर्ति के रूप में हुई है। आरोपी को फिलहाल न्यायिक हिरासत में रखा गया।

बेहोशी की दवा देकर मरीज से रेप

दरअसल, जगतियाल की रहने वाली 20 पीड़िता अस्पताल में टाइफाइड और तेज बुखार का इलाज करा रही थी। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मूर्ति ने रविवार तड़के उसे कथित तौर पर बेहोशी की दवा दी। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में भी मूर्ति को आपातकालीन वार्ड में प्रवेश करते, पीड़ित के बिस्तर के पास जाते और पर्दे बंद करते हुए देखा गया है।

अब तक मामले में क्या कार्रवाई हुई?

पुलिस ने इस पूरी घटना को लेकर बताया है कि पीड़िता महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। अब मेडिकल जांच की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस की ओर से इस मामले में बीएनएस की धारा 64 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- आंखें फोड़ दी, कान नोच लिए, 10 साल की बच्ची का नग्न शव नाले में मिला, रेप और हत्या की आशंका

पत्नी ने नशीली चाय पिला बेहोश किया, फिर भतीजे ने किया हमला, 10 महीने बाद मिला शव; वजह जान हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत