1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वरिष्ठ पत्रकार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जवाहरलाल दर्डा पर लिखित पुस्तक 'जवाहर' का हुआ विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जवाहरलाल दर्डा पर लिखित पुस्तक 'जवाहर' का हुआ विमोचन

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Dec 04, 2023 10:56 pm IST,  Updated : Dec 04, 2023 10:56 pm IST

इस कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि जवाहरलाल वर्धा जी ने कई युवाओं को प्रेरित किया। उनसे प्रेरित होने वालों में से एक मैं भी हूं।

जवाहरलाल वर्धा पर लिखित पुस्तक 'जवाहर' का हुआ विमोचन- India TV Hindi
जवाहरलाल वर्धा पर लिखित पुस्तक 'जवाहर' का हुआ विमोचन Image Source : FACEBOOK

नई दिल्ली: वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार और नेता रहे जवाहरलाल दर्डा पर प्रकाशित पुस्तक जवाहर का विमोचन समारोह आज दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी, अधीर रंजन चौधरी,पूर्व सांसद गुलाब नबी आजाद समेत कई वरिष्ठ पत्रकार और नेता मौजूद रहे। 

'जवाहरलाल दर्डा अपने साथियों का रखते तह ख़ास ख्याल'

इस दौरान कांस्टीट्यूशन क्लब में उपस्थित सभी मेहमानों ने जवाहरलाल दर्डा जी को याद किया और उनके जीवन पर लिखी पुस्तक 'जवाहर' की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर जनार्दन द्विवेदी ने जवाहरलाल दर्डा को याद किया और बताया कि कैसे वो कांग्रेस ऑफिस आते थे और पत्रकारों के साथ बैठते थे। लंबी बातचीत होती थी और ये बातचीत घंटो चलती थी। द्विवेदी ने बताया कि इस दौरान वह सभी का ख्याल रखते थे। किसी की तबियत ख़राब हो जाती थी तो उससे ज्यादा उन्हें चिंता हो जाती थी। सूचना मिलते ही वह उनसे मिलने पहुंच जाते थे।  उन्होंने बताया कि राजनीति और पत्रकारिता में होने के बाद भी वह जीवन पर्यंत तक भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के सिद्धांतो पर चलते रहे।

जवाहरलाल दर्डा जैसा व्यक्तित्व होना मुश्किल 

वहीं पूर्व सांसद गुलाब नबी आजाद ने इस मौके पर जवाहरलाल दर्डा के साथ अपने कई किस्से साझा किए। उन्होंने कहा कि उनके जाने के बाद ऐसा नेता आज तक नहीं हुआ है। आज भी पत्रकारिता जगत और राजनीति खालीपन को महसूस करता है। वह सिद्धांतों के बेहद ही पक्के थे और उनकी बातें आज भी सार्थक हैं। गुलाम नबी आजाद ने बताया कि कोई भी नेता अगर महाराष्ट्र जाता था तो दर्डा के घर जरूर जाता था। वह उन्हें अपने घर से बिना खाना खिलाए बिना नहीं जाने देते थे। आप चाहे उनके विरोधी ही क्यों ना हों, लेकिन वह आपको पूरा सम्मान देते थे। लेकिन अब ऐसा व्यक्तित्व होना बहुत मुश्किल है। उन्होंने गांधी की विचारधारा को आगे बढ़ाया और अब इस पुस्तक के माध्यम से उनके विचार आगे बढ़ेंगे।

'जवाहरलाल वर्धा ने कई युवाओं को प्रेरित किया'

वहीं इस कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि जवाहरलाल वर्धा ने कई युवाओं को प्रेरित किया। उनसे प्रेरित होने वालों में से एक मैं भी हूं। अब उनकी पुस्तक से हजारों युवा प्रेरित होंगे और आगे बढ़ने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक उन नए पत्रकारों के लिए एक स्कूल है, जो अपने कम से प्यार करते हैं और कुछ अलग हटकर काम लर्न चाहते हैं। वह इससे काफी कुछ सीख सकेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत