1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश को एक-साथ मिलने जा रही 10 वंदे भारत की सौगात, इस दिन पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

देश को एक-साथ मिलने जा रही 10 वंदे भारत की सौगात, इस दिन पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Sep 11, 2024 09:23 pm IST,  Updated : Sep 11, 2024 09:23 pm IST

देश को एक-साथ 10 वंदे भारत की सौगात मिलने जा रही है। पीएम मोदी 15 सितंबर को हरी झंडी दिखाएंगे।

देश को एक-साथ मिलने जा रही 10 वंदे भारत की सौगात- India TV Hindi
देश को एक-साथ मिलने जा रही 10 वंदे भारत की सौगात Image Source : PTI

इंडियन रेलवे अपने आधुनिकता की ओर तेजी से अग्रसर है। ऐसे में एक के बाद एक नई वंदे भारत देश के कई हिस्सों में चलाई जा रही है। इसी सिलसिले में 15 सितंबर को अलग-अलग राज्यों को 10 वंदे भारती की सौगात मिलने वाली है। पीएम मोदी झारखंड के जमशेदपुर से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ऐसा पहली बार है जब एक साथ 10 वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। इससे पहले पीएम ने मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दी थी।

इन राज्यों को मिलेगी नई वंदे भारत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर पहुंचेंगे, जहां से हरी झंडी दिखाई जाएंगी। ये सभी वंदे भारत ट्रेन देशभर के अलग-अलग रेलवे स्टेशन से चलेंगी। जानकारी के मुताबिक, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में ये सौगात मिलने जा रही है। ये दसों वंदे भारत ट्रेन 15 सितंबर से चलाई जाएगी इनमें से सबसे ज्यादा ट्रेनें बिहार से होकर गुजरेंगी। बता दें कि अभी तक देश के अलग-अलग रूटों पर कुल 54 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जो 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 280 से अधिक जिलों से गुजरती हैं।

ओडिशा को मिलेंगी 3 नई वंदे भारत ट्रेनें

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कहा कि 15 सितंबर से कम से कम 3 और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें ओडिशा से होकर चलाई जाएंगी। ओडिशा से होकर गुजरने वाली नई ट्रेनें राउरकेला-हावड़ा, टाटा-बरहामपुर और दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस हैं। ओडिशा में रेलवे के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने 2024-25 में 10,586 करोड़ रुपये का बजट बनाया है।

ये भी पढ़ें:

हरियाणा चुनाव से पहले RPF अंबाला कैंट को बड़ी सफलता, ट्रेन में 4 यात्रियों के पास से 4.5 करोड़ रुपये का सोना बरामद

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।