1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर दुनिया ने भारत को दी बधाई, पीएम मोदी ने सबको कहा धन्यवाद

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर दुनिया ने भारत को दी बधाई, पीएम मोदी ने सबको कहा धन्यवाद

 Published : Aug 24, 2023 07:36 am IST,  Updated : Aug 24, 2023 07:48 am IST

चांद के दक्षिणी हिस्से पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। भारत की इस सफलता पर दुनियाभर के नेताओं को इसे ऐतिहासिक कदम बताया है।

Chandrayaan-3, ISRO- India TV Hindi
चंद्रयान-3 Image Source : ISRO

नई दिल्ली: 23 अगस्त 2023 को भारत ने वो कर दिखाया जो दुनिया में अब कोई नहीं कर सका था। भारत ने चांद के दक्षिणी हिस्से पर चंद्रयान को लैंड कराकर इतिहास के पन्ने में अपना नाम दर्ज करा दिया। यह कारनामा कर दिखाया भारत की स्पेस एजेंसी इसरों ने। इसरो इससे पहले ही साल 2019 में एक प्रयास कर चुका था लेकिन तब वह सफल नहीं हो सका था। इस बार इसरो ने चांद पर झंडा गाड़ दिया। भारत की इस सफलता को दुनियाभर के नेताओं ने सराहा और भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं भेजीं। 

नार्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने ट्वीट करते हुए लिखा,  "चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए भारत को बधाई। चंद्रयान-3 अंतरिक्ष की खोज में एक बड़ी उपलब्धि और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।" 

वहीं संयुक्त अरब अमीरात के प्रधान मंत्री शेख मोहम्मद ने लिखा, "चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए भारत में हमारे दोस्तों को बधाई। राष्ट्रों का निर्माण दृढ़ता से होता है, भारत इतिहास बनाता रहता है।"

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने भारत की इस सफलता पर लिखा, "मैं चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अपने मित्र नरेंद्र मोदी और भारतीय लोगों को ढेर सारी बधाई देता हूं। यह एक अद्भुत वैज्ञानिक उपलब्धि है और मानवता की सेवा में भारतीय सभ्यता के योगदान का प्रमाण है।मैं सच्चे दिल से भारत की और अधिक सफलता की कामना करता हूं।"

वहीं दुनियाभर के नेताओं के द्वारा भारत की इस सफलता पर बधाईयां और शुभकामनाएं मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी का आभार जताया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह तो केवल एक शुरुआत है। भारत इसी तरह और भी कदम बढ़ाएगा और मानवीय जीवन के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाता रहेगा।

ये भी पढ़ें-

एकतरफ चांद पर पहुंचकर भारत ने बनाया रिकॉर्ड, तो यहां यूट्यूब, ट्विटर पर ISRO की पोस्ट ने बनाया अनोखा कीर्तिमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत