1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Countries with the Highest Crime Rates: दुनिया में सबसे अधिक क्राइम इस देश में होता है, अपराध के मामले में भारत कितने नंबर पर आता है

Countries with the Highest Crime Rates: दुनिया में सबसे अधिक क्राइम इस देश में होता है, अपराध के मामले में भारत कितने नंबर पर आता है

 Written By: Ravi Prashant
 Published : Jul 31, 2022 02:22 pm IST,  Updated : Jul 31, 2022 02:22 pm IST

Countries with the Highest Crime Rates: दुनिया में सबसे अधिक क्राइम साउथ अमेरिका के वेनेजुएला में होता है। यानी इस देश में अपराध के मामले पूरी दुनिया के अपेक्षा में सबसे अधिक होते हैं।

Countries with the Highest Crime Rates- India TV Hindi
दुनिया में सबसे अधिक क्राइम इस देश में होता है। Image Source : INDIA TV

Highlights

  • ये आंकाड़ा 2019 के अपेक्षा कम
  • दुनिया में सबसे अधिक क्राइम साउथ अमेरिका के वेनेजुएला में होता
  • यहां चोरी और डकैती आम है

Countries with the Highest Crime Rates: अगर आप भारत में रहते हैं तो आपको प्रतिदिन सुनने को मिलते होगा कि इस जगह पर चोरी हो गई, अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी दी, किसी का चैन छिन लिया। हर रोज की ये कहानी आपके आस-पास घटती है। आज हम जानेंगे हमारा देश अपराध के मामले में कितने नंबर आता है। सबसे कम क्राइम किस देश में होता है और किस देश में सबसे अधिक अपराध होता है। तो चलिए आपको शुरूआत करते हैं।

दुनिया में सबसे अधिक क्राइम साउथ अमेरिका के वेनेजुएला में होता है। यानी इस देश में अपराध के मामले पूरी दुनिया के अपेक्षा में सबसे अधिक होते हैं। 2020 में जारी किए गए एक रिपोर्ट में वेनेजुएला का क्राइम इंडेक्स 84.49 और सेफ्टी इंडेक्स में 15.51 था। वही दुसरे नंबर पापुआ न्यू गिनी है जहां पर वेनेजुएला के बाद क्राइम अधिक होता है। अब जानना चाहते होंगे इस में भारत का क्या नंबर है, हमारा देश कितने नंबर पर आता है। आपको बता दें कि हमारा देश 68वें नंबर पर आता है। एनसीआरबी के मुताबिक, 2021 में 3,06,389 केस दर्ज किए गए थे। ये आंकाड़ा 2019 के अपेक्षा कम था।

वेनेजुएला और क्राइम

राजधानी काराकास और आंतरिक दोनों जगहों पर क्राइम अपने चरम पर होता है। इस देश में अगर आप घूमने गए हैं और आप किसी अपराध के शिकार हो गए तो न्याय की उम्मीद न करें। बहुत कम प्रतिशत अपराधों के परिणामस्वरूप मुकदमे और दोष सिद्ध होते हैं। कई बार पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल भी खड़े हुए है लेकिन इसका कोई ठोस रिजल्ट नहीं निकला। स्थानीय लोग आरोप लगाते हैं कि पुलिस और अपराधियों की साठ गांठ बनी रहती हैl देश दुनिया में प्रति व्यक्ति हत्या दर शीर्ष पांच में से एक है। यहां चोरी और डकैती आम हैं। विदेशी नागरिकों का अपहरण घरों, होटलों, अनधिकृत टैक्सियों और हवाई अड्डे के टर्मिनल से कर लिया जाता है। यानी आप समझले कि अगर यहां पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप कैंसल कर दें, वरना आप भी इन वारदातों के शिकार हो सकते हैं।

भारत में सबसे अधिक क्राइम कहां?

Countries with the Highest Crime Rates
Image Source : INDIA TVCountries with the Highest Crime Rates

भारत की आबादी लगभग 130 करोड़ के आस-पास पहुंच गई है। इतनी आबादी वाले देश में हर रोज क्राइम हजारों होते हैं कुछ केस दर्ज होत हैं तो आंकड़े बन जाते हैं और जो दर्ज नहीं होते हैं वो आंकड़े से बाहर हो जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबकि, सबसे अधिक क्राइम उत्तर प्रदेश में होता हैं। जनसंख्या के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक जनसंख्या है। हालांकि अब योगी सरकार के आने के बाद क्राइम के घटनाओं काफी कमी आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस पहले के अपेक्षा अब काफी सर्तकता बरत रही है।

रेप के मामलें में कौन सा प्रदेश आगे?

हर रोज भारत में दर्जनों रेप की घटनाए दर्ज होती है। आपको बता दें कि साल 2019 और 2020 में सबसे अधिक रेप के केसेज राजस्थान से आए हैं। वही दुसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश का नंबर आता है। महिलाओ के खिलाफ मारपीट, हिंसा सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में दर्ज किए जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत