1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड के टिहरी में ट्रक पलटने से तीन कांवड़ियों की मौत, 18 घायल; 4 एम्स ऋषिकेश रेफर

उत्तराखंड के टिहरी में ट्रक पलटने से तीन कांवड़ियों की मौत, 18 घायल; 4 एम्स ऋषिकेश रेफर

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 02, 2025 11:46 pm IST,  Updated : Jul 03, 2025 12:03 am IST

टिहरी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर शिव भक्तों को ले जा रहा एक ट्रक पलट जाने से तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए।

ट्रक पलटने से तीन कांवड़ियों की मौत - India TV Hindi
ट्रक पलटने से तीन कांवड़ियों की मौत Image Source : INDIA TV

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में कांवड़ भंडारे का सामान ले जा रहा एक ट्रक फकोट के पास तच्छला मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 18 कांवड़िएं गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक उलटा हो गया। इसकी वजह से ट्रक के कई भागों में फंसे हुए लोगों को निकालने में भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

हादसे में 4 साल के बच्चे को खरोंच तक नहीं आई 

ट्रक पलटने से श्रद्धालुओं के शरीर खून में लथपथ हो गए, वहीं 4 वर्षीय मासूम नकुल को खरोंच तक नहीं आई और ट्रक के मलबे से जब नकुल को पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया तो आंखें नम हो गईं और इसे 'ईश्वरीय चमत्कार' कहा जाने लगा।

हरिद्वार जा रहे थे श्रद्धालु

हादसे में जान गंवाने और घायल होने वाले सभी श्रद्धालु दिल्ली व हरियाणा से कांवड़ भंडारे की सेवा में भाग लेने हरिद्वार जा रहे थे। सेवा की भावना लिए भक्त जिस ट्रक में सवार थे, वह तच्छला मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। कई यात्री ट्रक के नीचे दब गए।

गंभीर रूप से घायल चार मरीज एम्स ऋषिकेश रेफर

 घटना की सूचना मिलते ही नरेन्द्रनगर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण राहत-बचाव में जुट गए। घायलों को फकोट अस्पताल और गंभीर को एम्स ऋषिकेश भेजा  गया। हादसे में मरने वालों में तीन कावड़ियों की पहचान विक्की, सुनील सैनी और संजय के रूप में हुई है। चार घायलों को एम्स ऋषिकेश और शेष को नरेंद्र नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर शोक जताया है। सीएम धामी ने ए घायलों के शीघ्र स्वास्य्त लाभ की कामना की है।

दुर्घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चला

नरेंद्र नगर थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब नौ बजे फकोट और जाजल के बीच तच्छला में हुआ। टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के हवाले से उन्होंने बताया कि यह हादसा खड़ी से दो किलोमीटर आगे हुआ। हादसे के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया और सभी यात्रियों को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। संजय मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन चालक ने खड़ी ढलान पर वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया।

रिपोर्ट- सुनील पांडे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत