1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Today 20 April 2022 Highlights: पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Today 20 April 2022 Highlights: पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Apr 20, 2022 10:12 pm IST

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News - India TV Hindi
Breaking News  Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

 

 

Today 20 April 2022 Breaking News

Auto Refresh
Refresh
  • 7:35 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    ये दिल्ली में तुर्कमान गेट जैसा कांड है: ओवैसी

    जहांगीरपुरी में असदुद्दीन ओवैसी को रोका गया। ओवैसी ने कहा- इससे आगे पुलिस मुझे जाने नहीं दे रही, ये दिल्ली में तुर्कमान गेट जैसा कांड है।

     

  • 7:30 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    जहांगीरपुरी पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी

    असदुद्दीन ओवैसी दिल्ली के जहांगीरपुरी पहुंचे हैं। यहां वह बुलडोजर की कार्रवाई से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

  • 7:19 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    बीजेपी का बुडलोजर सिर्फ अंसार पर चलता है, अर्जुन पर नहीं: ओवैसी

    बीजेपी का बुडलोजर सिर्फ अंसार और अहमद पर चलता है, अजय और अर्जुन पर बुलडोजर नहीं चलता। आप कैसे गरीब को बेरोजगार कर सकते हैं। बीजेपी कैसे तय कर सकती है कि गुनहगार है कि नहीं है। कोर्ट तय करेगा गुनहगार है कि नहीं है- ओवैसी

  • 6:53 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    जहांगीरपुरी पहुंचने वाले हैं असदुद्दीन ओवैसी

    जहांगीरपुरी में बुलडोजर की कार्रवाई पर सियासत जोर पकड़ने लगी है। असदुद्दीन ओवैसी जहांगीरपुरी जा रहे हैं। वह जहांगीरपुरी में बुलडोजर की कार्रवाई से प्रभावित लोगों से मुलाकात करने जा रहे हैं। जहांगीरपुरी में दिल्ली नगर निगम ने आज अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर चलाया है। ओवैसी आरोप लगा रहे हैं कि मुसलमानों को टारगेट करके उनके घरों, उनकी दुकानों को गिराया गया है। ओवैसी के साथ AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कलीमुल हफीज भी हैं।

  • 11:09 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    जहांगीरपुरी में बुलडोजर के एक्शन पर रोक

    जहांगीरपुरी में बुलडोजर के एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने MCD की कार्रवाई पर स्टे लगाया है। जमीयत की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया है और कहा है कि जहांगीरपुरी में यथास्थिति बरकरार रखी जाए।

  • 10:59 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी के गुजरात दौरे का तीसरा दिन

  • 10:35 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जहांगीरपुरी में अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने का काम जारी

  • 10:21 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जहांगीरपुरी में पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात

  • 10:19 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ये हमारा रूटीन का काम है-मेयर,नॉर्थ एमसीडी

  • 10:11 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर

    नॉर्थ एमसीडी ने जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण और अतिक्रण के खिलाफ अपना अभियान शुरू कर दिया है। इस इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर नॉर्थ एमसीडी का बुलडोजर चलने लगा है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत