1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली से गुजरात तक फैले नार्को-एक्सटॉर्शन नेटवर्क पर कसा शिकंजा, पाकिस्तानी मूल की 2 KG हेरोइन भी बरामद; 1 दबोचा गया

दिल्ली से गुजरात तक फैले नार्को-एक्सटॉर्शन नेटवर्क पर कसा शिकंजा, पाकिस्तानी मूल की 2 KG हेरोइन भी बरामद; 1 दबोचा गया

 Reported By: Kumar Sonu,  Written By: Vinay Trivedi
 Published : Sep 18, 2026 10:38 am IST,  Updated : Sep 18, 2026 10:39 am IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात क्राइम ब्रांच के जॉइंट ऑपरेशन में नार्को-एक्सटॉर्शन नेटवर्क का मेंबर दबोचा गया है। उसके पास से 2 किलोग्राम पाकिस्तानी मूल की हेरोइन भी रिकवर की गई है।

narco extortion network- India TV Hindi
नार्को-एक्सटॉर्शन नेटवर्क के मेंबर के पास से पाकिस्तानी मूल की 2 KG हेरोइन भी रिकवर की गई है। Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो)

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली से गुजरात तक फैले बड़े नार्को-एक्सटॉर्शन नेटवर्क पर शिकंजा कसा है। दिल्ली पुलिस और गुजरात क्राइम ब्रांच के जॉइंट ऑपरेशन में 2 किलोग्राम पाकिस्तानी मूल की हेरोइन बरामद की गई है। इसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

राजस्थान का रहने वाला है आरोपी

इस कार्रवाई में रोहित गोदारा और महेंद्र डेलाना गैंग से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 साल के कुलदीप स्वामी, निवासी चुरू, राजस्थान के तौर पर हुई है।

10 करोड़ के हाई-प्रोफाइल एक्सटॉर्शन केस में था वांटेड

पुलिस के मुताबिक, कुलदीप स्वामी एक बड़े नार्को-एक्सटॉर्शन मॉड्यूल का हिस्सा था और गुजरात के वडोदरा में दर्ज करीब 10 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल एक्सटॉर्शन केस में वांटेड था।

स्पेशल सेल ने बरामद की 2 KG हाई-क्वालिटी हेरोइन

जांच के दौरान, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलोग्राम हाई-क्वालिटी हेरोइन, एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार और हवाला टोकन वेरिफिकेशन में इस्तेमाल होने वाला करेंसी नोट बरामद किया है।

पाकिस्तान बेस्ड नारकोटिक्स लिंक की भी हो रही जांच

खास बात ये है कि बरामद कार में एक सीक्रेट कैविटी भी बनाई गई थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के तार गैंगस्टर रोहित गोदारा और महेंद्र डेलाना से जुड़े होने के साथ-साथ पाकिस्तान आधारित नारकोटिक्स लिंक की भी जांच कर रही है।

इसी साल मार्च में भी पकड़ा गया था रोहित गोदारा गैंग का शूटर

इससे पहले, इसी साल मार्च में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग का शूटर गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक लोडेड सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस भी रिकवर किए गए थे। स्पेशल सेल की पड़ताल में सामने आया था कि यह गैंग दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में एक्सटॉर्शन के लिए कॉल्स कर रहा था।

मुखबिरों की मदद से पकड़ा गया था आरोपी

बता दें कि स्पेशल सेल ने मुखबिरों के दिए इनपुट पर पंजाब और यूपी में अपनी टीम भेजी थी। फिर आरोपी को 23 मार्च 2026 को दिल्ली के सैनिक विहार से अरेस्ट किया गया था। स्पेशल सेल की पूछताछ में आरोपी ने राज खोला और बताया कि उसे पंकज राजपूत ने अवैध हथियार दिया था। उसी ने उसको गैंगस्टर वीरेंद्र चरण से जोड़ा था। एन्क्रिप्टेड चैट के माध्यम से उसे फायरिंग का ऑर्डर मिला था।

ये भी पढ़ें- "चरखी दादरी में हमने चलवाई गोली", रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी; ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत