1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Transportation Tender Scam: सैलून में बाल कटवाने गए थे पूर्व मंत्री, विजलेंस टीम उठा ले गई, 2 हजार करोड़ के घोटाले में नाम

Transportation Tender Scam: सैलून में बाल कटवाने गए थे पूर्व मंत्री, विजलेंस टीम उठा ले गई, 2 हजार करोड़ के घोटाले में नाम

 Reported By: Puneet Pareenja Edited By: Swayam Prakash
 Published : Aug 22, 2022 08:56 pm IST,  Updated : Aug 23, 2022 06:32 am IST

Transportation Tender Scam: पंजाब के लुधियाना से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत भूषण आशु पर एक बड़े घोटाले का आरोप है।

Former minister Bharat Bhushan Ashu - India TV Hindi
Former minister Bharat Bhushan Ashu Image Source : INDIA TV

Highlights

  • पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को किया गया गिरफ्तार
  • पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना से किया अरेस्ट
  • भारत भूषण आशू का ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में नाम

Transportation Tender Scam: पंजाब के लुधियाना से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत भूषण आशु पर एक बड़े घोटाले का आरोप है। इस केस में विजलेंस की टीम ने उन्हें सोमवार को गिफ्तार कर लिया। जानकारी है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में पूर्व फूड सप्लाई मिनिस्टर और कांग्रेसी नेता भारत भूषण आशू को सोमवार दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया। आशू को ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। 

2000 करोड़ रुपये के घोटाले का है आरोप

ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में नामजद पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को विजिलेंस टीम ने उस समय दबोचा जब वह एक सैलून में बाल कटवाने गए थे। कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टु भी इस दौरान आशु के साथ थे। आशू की गिरफ्तारी के समय बिट्‌टू विजिलेंस अधिकारियों से भिड़ गए। मालूम हो कि कांग्रेस सरकार में पंजाब के फूड एंड सिविल सप्लाई मंत्री रहे भारत भूषण आशू पर 2000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगा है।

कांग्रेस ने शुरू की विजिलेंस ऑफिस के बाहर नारेबाजी
बताया जा रहा है कि काफी देर तक विजिलेंस टीम के साथ आशु की बहसबाजी होती रही। इस दौरान सांसद रवनीत बिट्टू फेसबुक पर विजिलेंस की कार्रवाई को लाइव दिखाते हुए आप सरकार को कोसने लगे। उसके बाद विजिलेंस टीम ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाया और सीधे विजिलेंस कार्यालय लेकर पहुंच गई। आशु की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में राजनीति ने भी जोर पकड़ लिया है। लुधियाना के विजिलेंस रेंज कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित अन्य बड़े नेता भी लुधियाना पहुंच रहे हैं।

पूर्व मंत्री आशु ने दी थी गिरफ्तारी की चुनौती
बताते चलें कि इससे पहले आज सुबह ही पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने मोहाली विजिलेंस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया था। पूर्व मंत्री आशु ने भी विजिलेंस को गिरफ्तारी की चुनौती दी थी, लेकिन उन्हें मोहाली में गिरफ्तार नहीं किया गया। पर जैसे ही लुधियाना पहुंचे,आशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोहाली में आशु ने कहा था कि अगर उन्हें गिरफ्तार करना है तो कर लिया जाए। उनका किसी घोटाले से कोई लेना देना नहीं है और उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत