1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'भारत जोड़ो यात्रा' को रोकने के लिए क्यों कह रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री? बताई इनसाइड रिपोर्ट

'भारत जोड़ो यात्रा' को रोकने के लिए क्यों कह रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री? बताई इनसाइड रिपोर्ट

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 21, 2022 06:19 pm IST,  Updated : Dec 21, 2022 06:19 pm IST

देश में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखकर केंद्रीय स्वास्थय मंत्री मनसुख मांडवीय ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 'भारत जोड़ो यात्रा' रोकने का अनुरोध किया है।

केंद्रीय स्वास्थय मंत्री मनसुख मांडवीय- India TV Hindi
केंद्रीय स्वास्थय मंत्री मनसुख मांडवीय Image Source : PTI

चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना ने फिर से अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थय मंत्री मनसुख मांडवीय (Mansukh Mandaviya) ने पूरे देश में अलर्ट जारी करते हुए कहा कि देश से कोरोना अभी गया नहीं है। हमें हाई अलर्ट रहने की जरूरत है। वहीं राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन हो। यदि इस यात्रा में कोविड प्रटोकॉल (Covid Protocol) का पालन नहीं किया जा सकता तो इसे स्थगित कर दिया जाए। 

स्वास्थय मंत्री मनसुख मांडवीय ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पत्र लिखकर उनसे अपील किया, " राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए। मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा में शामिल होने वाले लोग वैक्सीनेटेड हैं या नहीं। यात्रा में जुड़ने वाले लोगों को आइसोलेट किया जाए। उन्होंने आगे लिखा कि यदि यात्रा के दौरान कोरोना के गाइडलांस फॉलो नहीं किया जा सकता तो जनहित को द्यान में रखते हुए कोरोना महामारी से देश को बचाने के लिए इस यात्रा को स्थगित करने का अनुरोध है।

राजस्थान के सांसदों ने स्वास्थय मंत्री को लिखा था पत्र

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा
Image Source : INDIATVराजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा

केंद्रीय स्वास्थय मंत्री मनसुख मांडवीय ने ट्विट कर लिखा, "कल मुझे राजस्थान के 3 सांसदों ने पत्र लिखा था कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में गए हुए कई लोगों को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। हिमाचल CM भी भारत जोड़ो यात्रा में गए थे, उसमें कोविड पॉजिटिव पाए गए"। दरअसल, राजस्थान के सांसद पीपी चौधरी, निहाल चंद, देवजी पटेल ने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा से फैल रही कोरोना महामारी के संबंध में चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा था कि देश में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। पूरे देश से लोग इस यात्रा में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। जिससे कि कोरोना फैलने का डर बना हुआ है। 

भारत जोड़ो यात्रा से बौखला गई है केंद्र सरकार - कांग्रेस

अधीर रंजन
Image Source : INDIATVअधीर रंजन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोविड प्रोटोकॉल को लेकर राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा था। जिसके बाद कांग्रेस ने लिखे पत्र पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से केंद्र सरकार बौखला गई है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पत्र को लेकर भाजपा (BJP) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाई हुई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के सवाल उठा रही है।

अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि ‘बीजेपी से पूछना चाहते हैं कि क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी ने सारे कोविड प्रोटोकॉल नियम का पालन किया? क्या प्रधानमंत्री मोदी मास्क लगाकर, सारे कोविड प्रोटोकॉल नियम का पालन करते हुए घर-घर गए थे? उन्होंने आगे कहा कि ‘मुझे लगता है कि मनसुख मांडविया को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पसंद नहीं आ रही है, लेकिन लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इसमें लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मांडविया को जनता का ध्यान हटाने के लिए नियुक्त किया गया है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत