1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लता दीदी को भारतीय संस्कृति के कर्णधार के रूप में याद किया जाएगा: पीएम मोदी

लता दीदी को भारतीय संस्कृति के कर्णधार के रूप में याद किया जाएगा: पीएम मोदी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 06, 2022 10:08 am IST,  Updated : Feb 06, 2022 06:50 pm IST

सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा है लताजी संगीत युग का इतिहास रही हैं, उन्होंने गीतों का विश्व का रिकॉर्ड तोड़ा है।

Lata mangeshkar- India TV Hindi
Lata mangeshkar Image Source : FILE PHOTO

लताजी के निधन पर पीएम मोदी ने शो जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि लता दीदी को भारतीय संस्कृति के कर्णधार के रूप में याद किया जाएगा। लता दीदी की आवाज में मंत्रमुग्ध करने की अद्भुत क्षमता थी। वे देश में एक खालीपन छोड़ गईं, जिसे भरा नहीं जा सकता। लता दीदी हमेशा मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं। 

उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति: शाह

लता मंगेशकर के निधन पर होम मिनिस्टर अमित शाह ने भी शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अमित शाह ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि संगीत जगत में उनके द्वारा दिए गए योगदान को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

नितिन गडकरी ने जताया शोक 
सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा है लताजी संगीत युग का इतिहास रही हैं, उन्होंने गीतों का विश्व का रिकॉर्ड तोड़ा है। मेरा उनसे व्यक्तिगत स्नेह था। उनके जाने से पूरे देश को बड़ी क्षति हुई। उनका जाना पूरे देश पर बड़ा आघात है, हम सबके जीवन में बड़ा धक्का है। उनके गीत लोग पीढ़ियों तक सुनते रहेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत