1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाज नहीं आएंगे ये लोग! टीपू सुल्तान समर पैलेस पर लिख दिया लॉरेंस बिश्नोई का नाम; लोगों में आक्रोश

बाज नहीं आएंगे ये लोग! टीपू सुल्तान समर पैलेस पर लिख दिया लॉरेंस बिश्नोई का नाम; लोगों में आक्रोश

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 28, 2025 01:06 pm IST,  Updated : Oct 28, 2025 01:06 pm IST

देश के अहम पर्यटन स्थलों पर लोग कलाकारी कर ही जाते हैं। नया मामला बेंगलुरु के पास स्थित टीपू सुल्तान समर पैलेस से सामने आया है। यहां पैलेस की दीवार पर किसी ने बड़ें अक्षरों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिख दिया है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

टीपू सुल्तान समर पैलेस पर लिखा लॉरेंस बिश्नोई का नाम।- India TV Hindi
टीपू सुल्तान समर पैलेस पर लिखा लॉरेंस बिश्नोई का नाम। Image Source : REPORTER INPUT

बेंगलुरु: इस वक्त की बड़ी खबर बेंगलुरु के पास मौजूद टीपू सुल्तान समर पैलेस से आ रही है। यहां इस पर्यटक स्थल की दीवार पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिख दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों में आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक सीसीटीवी कैमरा खराब होने की वजह से आरोपी की पहचान नहीं की जा सकी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

लॉरेंस बिश्नोई का लिखा नाम

दरअसल, बेंगलुरु के बाहरी इलाके में मौजूद टीपू सुल्तान समर पैलेस की दीवार पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ग्राफिटी कर दी है। इस घटना ने ना सिर्फ पर्यटकों को बल्कि स्थानीय लोगों को भी चौंका दिया है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने इसकी निंदा की है। यहां टीपू स्मारक की सामने की दीवार पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम मोटे अक्षरों में उकेरा हुआ पाया गया। ये पूरी घटना 24 अक्टूबर की बताई जा रही है।

कठोर धातु से लिखा नाम

बता दें कि पुरातत्व विभाग के अधीन संरक्षित इस महल का इस्तेमाल टीपू सुल्तान ने मैसूर साम्राज्य पर अपने शासनकाल के दौरान ग्रीष्मकालीन विश्राम स्थल के रूप में किया था। सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी के बावजूद, कथित तौर पर बदमाशों ने इस संरचना को क्षतिग्रस्त करने के लिए पत्थर या कठोर वस्तु का इस्तेमाल किया। 

आरोपी की तलाश जारी

इस ऐतिहासिक इमारत की देखभाल कर रहे लोगों का कहना है कि पैलेस में CCTV कैमरा इंस्टाल किये गए हैं, लेकिन जहां पर ये ग्राफिटी बनाई गई वहां पर कैमरा काम नहीं कर रहा था। कैमरा खराब होने की वजह से जिसने भी इस कृत्य को किया उसकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल इस घटना ने हैरिटेज स्थलों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। लोगों ने भी ऐसी जगहों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- 

मुंबई: शादी के 11 महीने बाद महिला की मौत, ससुराल वालों पर धीमा जहर देकर मारने का आरोप; 6 गिरफ्तार

जयपुर के टोडी गांव में मजदूरों से भरी बस में दौड़ा 11 हजार वोल्ट का करंट, आग लगने से 2 की मौत; कई लोग झुलसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत