1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP Election 2022 : इलाहाबाद नॉर्थ में क्या होगा जनता का मूड? 2017 में कुछ ऐसा था लोगों का रुझान

UP Election 2022 : इलाहाबाद नॉर्थ में क्या होगा जनता का मूड? 2017 में कुछ ऐसा था लोगों का रुझान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2022 09:06 am IST,  Updated : Feb 22, 2022 09:06 am IST

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में हर पार्टी जनता को लुभाने में जुटी हुई है। बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कतार में नज़र आ रहे हैं।

HARSHVARDHAN BAJPAI BJP- India TV Hindi
HARSHVARDHAN BAJPAI BJP Image Source : TWITTER

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में हर पार्टी जनता को लुभाने में जुटी हुई है। बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कतार में नज़र आ रहे हैं। सामने समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव भी मैदान में हैं। आज हम आपको इलाहाबाद नॉर्थ सीट के बारे में बताएंगे। 

समाजवादी पार्टी ने संदीप यादव को टिकट दिया है। संदीप यादव की इस पूरे इलाके में अच्छी पकड़ है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने हर्षवर्धन बायपेयी को टिकट दिया है। हर्षवर्धन की गिनती इलाके के दिग्गज लोगों में होती है। कांग्रेस की तरफ अनुग्रह नारायण सिंह, आम आदमी पार्टी से संजीव मिश्रा को टिकट दिया गया है। इस बार AIMIM की चर्चा भी खूब हो रही है। AIMIM ने मोहम्मद अली को टिकट दिया है।

2017 में हर्षवर्धन बाजपेयी को 89 हजार 191 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह थे और उन्हें 54 हजार 166 वोट हासिल हुए थे। बीएसपी उम्मीदवार अमित श्रीवास्तव को 23 हजार 388 वोट हासिल हुए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत