1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी: आगरा में पुलिसकर्मी को भारी पड़ गई आशिकी! लड़की के पिता की शिकायत पर हुआ सस्पेंड

यूपी: आगरा में पुलिसकर्मी को भारी पड़ गई आशिकी! लड़की के पिता की शिकायत पर हुआ सस्पेंड

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 28, 2023 11:48 pm IST,  Updated : Oct 28, 2023 11:58 pm IST

यूपी के आगरा में एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का था, जिसमें लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिसकर्मी के खिलाफ ये एक्शन लिया गया है। ये कार्रवाई आगरा के पिनाहट पुलिस थाने में तैनात एक सिपाही के खिलाफ हुई है।

UP Police - India TV Hindi
यूपी पुलिस Image Source : REPRESENTATIVE PIC

आगरा: कहते हैं कि प्रेम कहानियों में अक्सर राह बहुत कठिन होती है और इंसान को अपना बहुत कुछ गंवाना भी पड़ता है। यूपी के आगरा में एक पुलिसकर्मी को इसी आशिकी की सजा मिली और लड़की के पिता की शिकायत पर उसे सस्पेंड कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

यूपी के आगरा के पिनाहट पुलिस थाने में तैनात एक सिपाही को एक युवती के साथ कथित प्रेम प्रसंग मामले में सस्पेंड किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने यह कार्रवाई युवती के पिता की तहरीर पर की लेकिन मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। 

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) सोमेंद्र मीणा ने बताया कि मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिपाही का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों ने मेरठ की अदालत में शादी कर ली है और प्रमाण पत्र भेजा है। मीणा ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें:

बांग्लादेश: चुनाव से पहले तनाव, सियासी रैलियों के बीच भड़की हिंसा, एक पुलिसकर्मी की मौत, 200 से ज्यादा घायल 

पंजाब: वकील बेटे की शर्मनाक हरकत! मां को बेरहमी से पीटते हुए VIDEO वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत