1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दूल्हे का बंध रहा था सेहरा और आया हार्टअटैक, निकलनी थी बारात लेकिन निकली अंतिम यात्रा

दूल्हे का बंध रहा था सेहरा और आया हार्टअटैक, निकलनी थी बारात लेकिन निकली अंतिम यात्रा

 Published : May 31, 2023 10:50 pm IST,  Updated : May 31, 2023 10:51 pm IST

उत्तर प्रदेश के बहराइच के एक घर में शादी की खुशियों के बीच कब मौत का मातम पसर गया, किसी को एहसास ही नहीं हुआ। जो दूल्हा बारात के लिए तैयार हो रहा था अब उसकी अर्थी तैयार की जा रही थी।

Uttar Pradesh, Bahraich- India TV Hindi
बारात निकलने से पहले हार्टअटैक से हो गई दूल्हे की मौत Image Source : FILE

बहराइच: इस संसार में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। कब हंसता-खेलता हुआ व्यक्ति मौत के मुंह में समा जाए, उसका कोई भरोसा नहीं। वैसे भी आजकल अचानक से लोगों को हार्टअटैक आ रहे हैं और उनकी ममौत हो जा रही है। लोग बारात में नाच रहे होते हैं, खेल रहे होते हैं और अचानक से जमीन पर लेट जाते हैं। जांच होने पर पता चलता है कि उन्हें हार्टअटैक आया था और उनकी मौत हो गई। 

29 मई को होनी थी शादी 

कुछ इसी तरह का मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुआ। यहां एक घर में खुशियों की शहनाई बज रही थी। घर से बारात निकलनी थी लेकिन जिस लड़के की बारात निकलनी थी उसे अचानक से हार्टअटैक आता है और खुशियां मातम में बदल जाती हैं। बारात के लिए दूल्हा तैयार हो रहा होता है, मंडप के नीचे सेहरा बांधा जाता है लेकिन उसी दौरान उसकी मौत हो जाती है। बारात 29 मई को निकलनी थी लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और खुशियों वाले घर में मातम पसर गया।  

Uttar Pradesh, Bahraich
Image Source : FILEबारात निकलने से पहले हार्टअटैक से हो गई दूल्हे की मौत

जानकारी के अनुसार, बहराइच के अटवा गांव में 21 साल का राजकमल की शादी  जरवल के कोयलीपुरवा अट्ठैसा की रहने वाले जगरूप की बेटी लक्ष्मी से तय हुई थी। 29 मई को शादी थी और अटवा से कोयलीपुर के लिए बारात जानी थी। परिवार और रिश्तेदार के लोग बारात ले जाने की तैयारी में जुटे थे। तभी अचानक से राजकमल की तबियत बिगड़ जाती है। परिजन आनन-फानन में उसको लेकर मुस्तफाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। मगर, वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत