1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कभी इस जमीन पर था माफिया अतीक का कब्ज़ा, आज योगी सरकार यहां बनवा रही गरीबों के आशियाने

कभी इस जमीन पर था माफिया अतीक का कब्ज़ा, आज योगी सरकार यहां बनवा रही गरीबों के आशियाने

 Reported By: Imran Laeek Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : May 31, 2023 08:35 pm IST,  Updated : May 31, 2023 09:26 pm IST

माफिया अतीक अहमद की की पत्नी और कई करीबी अभी तक फरार हैं। वहीं दो बेटे जेल में तो दो नाबालिग बेटे बाल सुधार गृह में हैं। हाल ही में अतीक का चालीसवां था, उस दौरान उसकी कब्र पर फुल चढ़ाने वाला तक कोई नहीं था।

Atiq Ahmed, Uttar Pradesh, land, Prayagraj, mafia, land grabbing, murder, Yogi Adityanath- India TV Hindi
माफिया अतीक अहमद Image Source : FILE

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में कभी माफिया अतीक अहमद का सिक्का चलता था। उसकी जिस जमीन पर नजर चली जाती थी वह उसकी हो जाती थी। जमीनों पर वह अवैध कब्ज़ा करता था। पुलिस और सरकार उसका कुछ नहीं कर पाती थीं। उसने अपने बाहुबल के बूते पर हजारों एकड़ जमीन पर कब्ज़ा किया हुआ था, लेकिन अब वह दिन चले गए। अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या हो चुकी है। 2 बेटे जेल में बंद हैं तो 2 बाल सुधार गृह में। वहीं असद का एनकाउंटर हो चुका है और पत्नी पिछले कई महीनों से फरार है। 

अतीक के गुर्गे से छुड़ाई जमीन पर बन रहे 76 फ़्लैट 

यूपी की योगी सरकार ने पिछले 3-4 वर्षों में कई एकड़ जमीन अतीक और उसके गुर्गों से मुक्त कराई है। इन्हीं में से प्रयागराज के लुकर गंज की भी जमीन को कब्ज़ा मुक्त कराया गया था। इस जमीन पर PM आवास योजना के तहत 76 फ्लैट बन रहे हैं। यहां अब तक लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इन फ्लैटों में आगे के ब्लाक के फ्लैट को सफेद और भगवा रंग से रंगा गया है अंदर का रंग अभी सफेद ही है। 

Atiq Ahmed, Uttar Pradesh, land, Prayagraj, mafia, land grabbing, murder, Yogi Adityanath, PMAY
Image Source : FILEपीएम आवास योजना के तहत बनवाए जा रहे फ्लैट

फ्लैट के लिए करीब 6 हज़ार 30 लोगों ने आवेदन किया

फ्लैट के लिए करीब 6 हज़ार 30 लोगों ने आवेदन किया है, जिसकी मानक की जांच चल रही है। इसी ज़मीन पर फ़्लैट का शिलान्यास मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने किया था। बता दें कि जब इस जमीन पर अतीक का कब्जा हुआ करता था तब वह यहां चुनाव के दौरान प्रचार की सामग्री रखा करता था। इस जमीन पर अतीक के करीबी अच्छे राफात का कब्ज़ा था। योगी सरकार ने इस सरकारी जमीन को वापस कब्जे में लेकर पीएम आवास योजना की नींव डाली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत