1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Uttarakhand News: उत्तराखंड के दो जिलों में हुई भयानक लैंडस्लाइड, 400 से ज्यादा यात्री फंसे

Uttarakhand News: उत्तराखंड के दो जिलों में हुई भयानक लैंडस्लाइड, 400 से ज्यादा यात्री फंसे

 Published : Sep 24, 2022 09:28 am IST,  Updated : Sep 24, 2022 09:28 am IST

Uttarakhand: लैंडस्लाइड की वजह से तवाघाट लिपुलेख राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ ही 40 यात्री बूंदी में फंस गए हैं।

Terrible landslide occurred in two districts of Uttarakhand- India TV Hindi
Terrible landslide occurred in two districts of Uttarakhand Image Source : TWITTER

Highlights

  • लैंडस्लाइड की वजह से तवाघाट लिपुलेख राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद
  • राजस्थान के 400 तीर्थ यात्री भी लैंड स्लाइड की वजह से फंस
  • पहाड़ी का बड़ा हिस्सा देर शाम भरभरा का गिर गया

Uttarakhand News: देश भर में भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। इसी बीच उत्तराखंड में भी कुछ जिलों में भारी बारिश हुई है। जिस वजह पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड हुई है। बता दें पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में लैंडस्लाइड की दिलदहला देने वाली वीडियो सामने आई हैं। लैंडस्लाइड की वजह से 40 यात्री फंस गए हैं। जिला प्रशासन ने राजमार्ग पर यातायात रोक दिया है। वहीं, उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम से लौट रहे राजस्थान के 400 तीर्थ यात्री भी लैंड स्लाइड की वजह से फंस गए हैं। ये तीर्थ यात्री राजस्थान के कई शहरों के रहने वाले हैं। यहां तवाघाट लिपुलेख सड़क पर नजंग के पास अचानक से पहाड़ी का बड़ा हिस्सा देर शाम भरभरा का गिर गया। गनीमत रही कि लैंडस्लाइड से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

एक राहगीर ने वीडियो बनाया

इस लैंडस्लाइड का एक राहगीर ने वीडियो बनाया है। लैंडस्लाइड की वजह से तवाघाट लिपुलेख राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ ही 40 यात्री बूंदी में फंस गए हैं। राजस्थान के करीब 400 तीर्थयात्री लैंडस्लाइड के बाद फंसे हैं।

उत्तरकाशी जिले में भी लैंडस्लाइड

एएनआई के मुताबिक, राजस्थान के करीब 400 तीर्थयात्री उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में लैंडस्लाइड के कारण फंस गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान के भीलवाड़ा, अजमेर और अन्य स्थानों से करीब 400 यात्री गंगोत्री धाम से लौट रहे थे। उत्तरकाशी में गबनानी के पास लैंडस्लाइड हो गई, जिसके कारण सभी लोग फंस गए।

बारिश की वजह से बने ऐसे हालात

SDRF के कमांडेंट राजकुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार रात राजस्थान के तीर्थयात्रियों के फंसे होने की जानकारी मिली है। वहां के प्रशासन से बात कर यात्रियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है और उनके ठहरने और खाने की उचित व्यवस्था की गई है। उत्तराखंड प्रशासन के मुताबिक, उत्तरकाशी और हर्षिल (हल्गू गार्ड और गबनानी) के बीच का रास्ता इलाके में ज्यादा बारिश से कल शाम से लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान समेत अन्य कई राज्यों के कई तीर्थयात्री घटनास्थल पर फंसे हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत