1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड के धराली में तबाही, अब तक कितनों को बचाया गया, कितने लोग लापता? जानें

उत्तराखंड के धराली में तबाही, अब तक कितनों को बचाया गया, कितने लोग लापता? जानें

 Published : Aug 07, 2025 04:37 pm IST,  Updated : Aug 07, 2025 11:05 pm IST

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को बादल फटने से खीरगंगा नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी। इस बाढ़ की चपेट में आने के कारण धराली गांव में तबाही मची थी। आइए जानते हैं कि इस हादसे के बाद अब तक कितने लोगों को बचाया गया है और कितने लोग लापता हैं।

uttarakhand dharali cloudburst- India TV Hindi
उत्तराखंड के धराली में तबाही का मंजर। Image Source : PTI

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ आ गई थी। इस आपदा में बड़ी संख्या में घर और होटल तबाह हो गए थे। अचानक आई इस बाढ़ के बाद धराली में चारों तरफ सिर्फ तबाही का मंजर है। गुरुवार को भी सेना, एनडीआरएफ की ओर से धराली में राहत और बचाव अभियान चला रही है। सेना ने जानकारी दी है कि धराली में हुए हादसे के बाद अब तक 70 लोगों को बचाया जा चुका है।

कितने लोग लापता हैं?

उत्तरकाशी के धराली गांव में बचाव अभियान के तीसरे दिन सेना ने गुरुवार को अहम जानकारी दी है। सेना ने बताया है कि धराली में आपदा के बाद अब तक 70 लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं, 50 से भी ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इसके अलावा हादसे में चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आ चुकी है।

300 लोगों को हर्षिल लाया गया

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी है कि गंगोत्री और इसके आसपास के इलाकों में फंसे हुए करीब 300 लोगों को हर्षिल लाया गया है। ये सभी लोग सेफ हैं। उन्होंने बताया है कि इन यात्रियों में  गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, असम, कर्नाटक, तेलंगाना, और पंजाब जैसे विभिन्न राज्यों के तीर्थ यात्री शामिल हैं। इनके अलावा इस आपदा के बाद एक अधिकारी और सेना के 8 जवान भी लापता बताए जा हैं। वहीं, 9 सैन्यकर्मियों और तीन नागरिकों को हेलीकॉप्टर की मदद से देहरादून लाया गया है।

कैसे हो रही है लोगों को बचाने की कोशिश?

धराली में आधुनिक उपकरणों को लाने की कोशिशों को तेज कर दिया गया है। मलबे में दबे लोगों की तलाश के काम को तेज करने की कोशिश की जा रही है। धराली और निकटवर्ती हर्षिल में मानवीय सहायता और आपदा राहत ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। कई जगहों पर लैंडस्लाइड और सड़के टूटने के कारण यह क्षेत्र अब भी अन्य क्षेत्रों से कटा हुआ है। इंजीनियरों, चिकित्सा दलों सहित 225 से ज़्यादा बचावकर्मी मौके पर मौजूद हैं और राहत अभियान चला रहे हैं। खोजी और बचाव कुत्तों को भी मौके पर तैनात किया गया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- धराली में तबाही से कुछ घंटे पहले का वीडियो सामने आया, हंसते-गाते और डांस करते दिखे लोग

हिमाचलः शिमला के रामपुर में बादल फटने से अफरा-तफरी, सामने आया वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत