1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: मलेशिया से ऐसी चीजें लेकर चेन्नई एयरपोर्ट पहुंची महिला यात्री, देखकर अधिकारियों की निकली चीख

VIDEO: मलेशिया से ऐसी चीजें लेकर चेन्नई एयरपोर्ट पहुंची महिला यात्री, देखकर अधिकारियों की निकली चीख

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Apr 30, 2023 01:23 pm IST,  Updated : Apr 30, 2023 01:23 pm IST

एक महिला मलेशिया से चेन्नई एयरपोर्ट पहुंची, जब चेक इन में उसके सामान को चेक किया गया तो उसके पास से 22 जहरीले सांप और गिरगिट मिले। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

lady arrested with snakes- India TV Hindi
सांप और गिरगिट लेकर चेन्नई एयरपोर्ट पहुंची महिला Image Source : ANI

शुक्रवार को मलेशिया से चेन्नई एयरपोर्ट पहुंची एक महिला यात्री के सामानों की चेक-इन में जब जांच की गई तो उसके सामान को देखकर अधिकारियों की चीख निकल गई। महिला के पास से विभिन्न प्रजातियों के कम से कम 22 सांप बरामद किए गए। चेक-इन में मिले उसके सामान में सांपों को कई पारदर्शी प्लास्टिक के कंटेनरों में रखा गया था। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। चेन्नई हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि सावधानीपूर्वक एक लंबी छड़ का उपयोग करके सांपों को सामान से बाहर निकाला गया, जिनमें से कुछ फर्श पर बक्सों से बाहर निकल रहे थे।

अधिकारियों ने कहा कि महिला को कुआलालंपुर से आने पर सीमा शुल्क विभाग ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने कहा कि उसके सामान से सांपों के साथ ही एक गिरगिट भी जब्त किया गया था।

देखें वीडियो

अधिकारियों ने ट्वीट किया "28.04.23 को, फ्लाइट नंबर एके 13 से मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से आई एक महिला यात्री को सीमा शुल्क द्वारा रोका गया। उसके चेक-इन सामान की जांच करने पर, विभिन्न प्रजातियों के 22 सांप और एक गिरगिट पाया गया, जिसके बाद 1962 r/w वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तहत सांपों को जब्त कर लिया गया औप महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।" 

एक अधिकारी ने बताया, 'महिला के सामान की जांच करने पर एक गिरगिट के साथ विभिन्न प्रजातियों के 22 सांप पाए गए। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के साथ कस्टम ड्यूटी ऐक्ट के तहत सरीसृप जीवों को जब्त कर लिया गया।' 1962 r/w वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत  महिला को गिरफ्तार किया गया है।' महिला को शनिवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत