1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर भीषण लैंडस्लाइड, यातायात बाधित, देखिए दिल दहलाने वाली तस्वीरें

VIDEO: बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर भीषण लैंडस्लाइड, यातायात बाधित, देखिए दिल दहलाने वाली तस्वीरें

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jul 10, 2024 07:03 pm IST,  Updated : Jul 10, 2024 07:03 pm IST

बद्रीनाथ नेशनल हाइवे भीषण लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया है। पातालगंगा लंगसी टनल के पास एक बड़ा भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के चलते नेशनल हाइवे पर यातायात ठप हो गया है।

Landslide- India TV Hindi
भूस्खलन Image Source : INDIA TV

Landslide: उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन ने कहर बरपा रखा है। इस बीच बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास एक बड़ा भूस्खलन हुआ है। पहाड़ से आए मलबे ने बद्रीनाथ नेशनल हाईवे को अपनी चपेट में ले लिया है। इससे बद्रीनाथ हाईवे बाधित हो गया है।

धूल का गुबार फैला

इस भूस्खलन का वीडियो दिल को दहलाने वाला है। इस वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि ऊंची पहाड़ी पर भूस्खलन होने के बाद पूरा मलबा नीचे की ओर आ रहा है। बड़े-बड़े चट्ठान और मिट्टी तेजी से गुबार की शक्ल में नीचे आकर बद्रीनाथ हाईवे को अपनी चपेट में ले लेते हैं। जिस वक्त यह भूस्खलन होता है उस वक्त पूरा इलाका धूल के गुबार से भर जाता है।

भारी बारिश के चलते रोकी गई यात्रा

बता दें कि इससे पहले सात और आठ जुलाई को मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के अलर्ट के बाद चार धाम की यात्रा रोक दी गई थी। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा स्थगित करने का फैसला लिया। सभी श्रद्धालुओं से यह आग्रह किया गया कि वे ऋषिकेश से आगे चारधाम यात्रा के लिए रवाना न हों। जो श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर निकल चुके हैं उन्हें मौसम ठीक होने तक उसी स्थान पर रुकना चाहिए जहां वे अभी हैं। 

बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं बढ़ीं

पिछले कुछ दिन से उत्तराखंड के विभिन्न भागों में भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हो रहा है। बद्रीनाथ जाने वाला राजमार्ग कई जगहों पर पहाड़ी से नीचे गिर रहे मलबे के कारण अवरुद्ध हो गया है। चमोली जिले में शनिवार को भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिर रही चट्टानों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। दोनों मोटरसाइकिल से बद्रीनाथ से लौट रहे थे। उत्तराखंड में नदियां भी उफान पर हैं। जोशीमठ के पास विष्णु प्रयाग में अलकनंदा नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है, अलकनंदा विष्णु प्रयाग में धौली गंगा में मिल जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत