1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमरूद ही तो तोड़ा था, बच्ची को रेलिंग से बांध दिया, वीडियो वायरल, आरोपी पर FIR दर्ज

अमरूद ही तो तोड़ा था, बच्ची को रेलिंग से बांध दिया, वीडियो वायरल, आरोपी पर FIR दर्ज

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 06, 2026 01:10 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 01:34 pm IST

बच्ची की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने मालिक के बगीचे से अमरूद चुरा लिए थे। इसके बाद उसे रेलिंग से बांध दिया गया। वीडियो वायरल होने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Una Video- India TV Hindi
बच्ची को रेलिंग से बांधा Image Source : REPORTER INPUT

हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक बच्ची को अमरूद चुराने के आरोप में सीढ़ियों की रेलिंग से बांध दिया गया। इसका वीडियो एक व्यक्ति ने बना लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची बचाने के लिए गुहार लगा रही है, लेकिन आरोपी उसके हाथ खोलने के लिए तैयार नहीं है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

आरोपी एक रिटायर्ड फौजी है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2) और 127 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ऊना के एसपी सचिन हीरामठ ने कहा कि यह कृत्य अमानवीय और गैरकानूनी है। 

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

हिमाचल प्रदेश महिला आयोग ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया है। आयोग की चेयरमैन विद्या नेगी ने कहा कि ऊना के स्थानीय अस्पताल में बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है। घटना ऊना जिले बहडाला गांव की है। यहां एक प्रवासी मजदूर परिवार की बच्ची ने आरोपी के बगीचे से कुछ अमरूद तोड़े। गुस्साए रिटायर्ड फौजी ने 4-6 साल की मासूम बच्ची को घर की सीढ़ियों की रेलिंग से रस्सी/जंजीर से बांध दिया और कथित तौर पर उसे पीटा। 

वीडियो में क्या?

वीडियो में बच्ची रोते हुए बार-बार “अंकल बचा लो... अंकल बचा लो” चीख रही है, जबकि आरोपी उसे चोरी का इल्जाम लगा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और पूरे देश में आक्रोश फैला। एक स्थानीय व्यक्ति जिनकी पहचान मर्चेंट नेवी के कैप्टन रोहित जसवाल के रूप में हुई है। उन्होंने बच्ची की चीखें सुनकर हस्तक्षेप किया, उसे छुड़ाया और वीडियो बनाकर चाइल्ड हेल्पलाइन व पुलिस को सूचित किया। इसके बाद बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया गया और उसके बयान दर्ज किए गए।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने वीडियो के आधार पर तुरंत संज्ञान लिया। आरोपी के खिलाफ बच्चों के खिलाफ क्रूरता, गलत तरीके से कैद करने और अन्य प्रासंगिक धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ हुई है और जांच चल रही है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी ने माफी भी मांगी है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

(ऊना से कपिल ठाकुर की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

RCB फैन का ये वाला Video हो रहा खूब वायरल, लोगों ने दिए मिक्स रिएक्शन

सोलो ट्रेकिंग पर निकली महिला अचानक हुई लापता, तीन दिन तक जंगल में भटकती रही; किया गया रेस्क्यू

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत