1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Videos | Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर दिखेगी नारी शक्ति की झलक, देखें क्या कह रही हैं वीरांगनाएं

Videos | Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर दिखेगी नारी शक्ति की झलक, देखें क्या कह रही हैं वीरांगनाएं

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : Jan 25, 2024 12:38 pm IST,  Updated : Jan 25, 2024 12:43 pm IST

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार कर्तव्य पथ पर हमें देश की नारी शक्ति की झलक देखने को मिलेगी और साथ ही साथ आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की झलकियां भी नजर आएंगी।

Republic Day, Flypast- India TV Hindi
गणतंत्र दिवस पर अपना दम दिखाएंगी वीरांगनाएं। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार कर्तव्य पथ पर आत्मनिर्भरता, नारी शक्ति और विकसित भारत की झलक दिखाई देगी। इस मौके पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के साथ फ्रांस के रफाल भी उड़ान भरेंगे। बता दें कि फ्रांस के फॉरेन लीजन के सैनिक भी परेड में हिस्सा ले रहे हैं जिनमें 5 से 6 भारतीय मूल के जवान भी होंगे। गणतंत्र दिवस की परेड की शुरूआत शंखनाद से होगी जिसमें करीब 100 कलाकार एक साथ इसका आवाह्न करेंगे।

गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी नारी शक्ति की झलक

अग्निवीर,  वायु अग्निवीर और नौसेना अग्निवीर का एक संयुक्त दस्ता परेड में पहली बार मौजूद होगा जिसमें 48-48 की संख्या में सैनिक होंगे। गणतंत्र दिवस के मौके पर 21 तोपों की सलामी 105MM की लाइट गन से दी जाएगी और 2.4 सेकेंड के अंतराल पर कुल 52 सेकेंड तक गोले दागे जाएंगे। बता दें कि पहले 25 फाउंडर गन से 21 तोपों की सलामी दी जाती थी लेकिन पिछले साल इसे हटाकर 105 MM की स्वदेशी लाइट गन को शामिल किया गया है। 

स्क्वॉड्रन लीडर रश्मि ठाकुर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में यहां कर्तव्य पथ पर वायु सेना की टुकड़ी की अगुवाई करेंगी।

भारत के इतिहास में पहली बार दिल्ली पुलिस की महिला दस्ता गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने जा रही है। 

स्क्वॉड्रन लीडर रागी रामचंद्रन, स्क्वाड्रन लीडर शुभम के साथ अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर में सवार होकर गणतंत्र दिवस 2024 में वायुसेना का दम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

मैसूर की रहने वाली फ्लाइट लेप्टिनेंट पुण्या नंजप्पा गणतंत्र दिवस के मौके पर मिग-29 लड़ाकू विमान उड़ाएंगी।

गणतंत्र दिवस के परेड में भाग लेने वाली कंटिंजेंट कमांडर्स को सुनें। ये सभी पहले NCC की कैडेट रह चुकी हैं और सेना ने उन्हें हमेशा ही प्रेरित किया।

फ्लाइट लेफ्टिनेंट आरती तोमर भी इस बार गणतंत्र दिवसे के फ्लाइपास्ट का हिस्सा हैं।

गणतंत्र दिवस परेड में नारी शक्ति प्रमुखता से नजर आएगी और परेड में पहली बार मिलिट्री नर्सिंग सर्विस का दस्ता शामिल होगा। 

DRDO की मिसाइल वीमन।

गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा ले रहे मेजर सरबजीत सिंह अरोड़ा और असिस्टेंड कमांडर चुनौती शर्मा पति-पत्नी हैं।

कर्तव्य पथ से एक खूबसूरत तस्वीर।

सुनिए, गणतंत्र दिवस परेड में स्वाति वेपन को लीड कर रहीं कंटिंजेंट कमांडर लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा ने कहा:

मेजर जेरी ब्लेज और कैप्टन सुप्रीता गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाले पहले सैन्य दंपत्ति हैं।

भारतीय सेना का व्हीकल माउंटेड इन्फैंट्री मोर्टार सिस्टम (VMIMS) कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेने के लिए तैयार है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर 21 तोपों की सलामी 105MM की लाइट गन से दी जाएगी।

मैक्रों होंगे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने जा रहे 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वह इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने वाले फ्रांस के छठे नेता होंगे। मैक्रों गुरुवार को भारत के 2 दिन के दौरे पर आ रहे हैं और इस यात्रा की शुरुआत वह राजस्थान की राजधानी जयपुर से करेंगे। वह गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर में आमेर का किला, हवा महल और खगोलीय वेधशाला ‘जंतर मंतर’ जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत