1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. धनबाद और रांची में भड़की हिंसा, कहीं चोरी हुई ई-रिक्शा की बैटरी, तो कहीं बाईक पार्किंग पर मचा बवाल

धनबाद और रांची में भड़की हिंसा, कहीं चोरी हुई ई-रिक्शा की बैटरी, तो कहीं बाईक पार्किंग पर मचा बवाल

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jul 02, 2023 10:03 am IST,  Updated : Jul 02, 2023 10:03 am IST

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि अगले आदेश तक कतरास थाना क्षेत्र के कैलूडीह, छाताबाद और आकाश किमारी इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

Violence erupted in Dhanbad and Ranchi somewhere e-rickshaw battery was stolen and somewhere there w- India TV Hindi
धनबाद में दो ग्रुप्स में हिंसा के बाद इलाके में धारा 144 लागू Image Source : ANI

झारखंड के धनबाद जिले के कतरास में शनिवार को एक ई-रिक्शा की बैटरी की चोरी को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद कतरास थाना के अधीन आने वाले तीन इलाकों में धारा 144 लागू कर दिया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि अगले आदेश तक कतरास थाना क्षेत्र के कैलूडीह, छाताबाद और आकाश किमारी इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस झड़प में 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। वहीं 30 लोगों को अबतक इस मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

झारखंड में हिंसा 

बाघमारा की पुलिस उपाधीक्षक निशा मुर्मू ने इस मामले पर कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है। पुलिस ने बताया कि कैलुडीह निवासी जनार्दन यादव के ई-रिक्शा की बैटरी चोरी होने की वजह से इलाके में हिंसा भड़क गई। बता दें कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जनार्दन और उनके बेटे ने कतरास थाने में मामला दर्ज कराया था। दरअसल जनार्दन यादव की ई-रिक्शा की बैटरी का चार्जर चोरी हो गया था। इसका आरोप जनार्दन ने दूसरे ग्रुप पर लगा दिया। इसके बाद इलाके में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। 

बाइक पार्किंग को लेकर भी हुई हिंसा

इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। बता दें कि झारखंड के रांची स्थित हर्मू बाजार में भी एक विवाद देखने को मिला है। यहां बाइक को पार्क करने को लेकर दो ग्रुप्स में लड़ाई भड़क गई। पुलिस को इलाके में तैनात कर दिया गया है। हर्मू बाजार से आज सुबह की तस्वीरें एएनआई पर साझा की गई है। बता दें कि इस इलाके में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की तैनाती कर दी गई है। पुलिस की तैनाती के बाद से हालात काबू में हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत