1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'वक्फ बोर्ड का हो रहा समाधान', संभल हिंसा पर मनोज तिवारी बोले- यह न्यायालय पर हमला है

'वक्फ बोर्ड का हो रहा समाधान', संभल हिंसा पर मनोज तिवारी बोले- यह न्यायालय पर हमला है

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Avinash Rai
 Published : Nov 28, 2024 06:54 am IST,  Updated : Nov 28, 2024 06:54 am IST

संभल में हुई हिंसा को लेकर मनोज तिवारी ने बयान दिया है। मनोज तिवारी ने कहा कि यह हमला कोर्ट पर है। कोर्ट और सरकार इससे सख्ती से निपटे। उन्होंने आगे वक्फ बोर्ड को लेकर कहा कि वक्फ बोर्ड का समाधान किया जा रहा है।

Waqf Board issue is being resolved Manoj Tiwari said on Sambhal violence this is an attack on the co- India TV Hindi
संभल हिंसा पर मनोज तिवारी बोले- यह न्यायालय पर हमला है Image Source : FILE PHOTO

संभल में हुई हिंसा के बाद से संसद के भीतर और संसद के बाहर कोहराम मचा हुआ है। इस हिंसा में कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार एक-एक कर पत्थरबाजों और दंगाइयों की पहचान कर रही है और उन्हें गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में फरार चल रहे आरोपियों की तस्वीरों को जारी किया जा रहा है और उनपर इनाम भी रखे जा रहे हैं। इस बीच भाजपा नेता मनोज तिवारी ने संभल की घटना को लेकर बयान दिया है। मनोज तिवारी ने कहा कि संभल में जो हुआ है वह बहुत ही निंदनीय है, यह आपराधिक घटना और न्यायालय पर हमला हुआ है।

वक्फ बोर्ड का हो रहा समाधान: मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने कहा कि न्यायालय पर इस हमले को न्यायालय और सरकार कड़ाई से ले। आगे मनोज तिवारी ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि बांग्लादेश के हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसमें भारत मूक नहीं बैठेगा। वहीं वक्फ बोर्ड को लेकर उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का समाधान हो रहा है। आगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत अन्य मुद्दों पर बोलते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने बहुत बड़ा कदम उठा दिया है और पूरा देश समर्थन कर रहा है। खासतौर पर जो देश को प्यार करने वाले हैं वह तो समर्थन कर ही रहे हैं। जो सनातन को प्यार करने वाले हैं वह सब समर्थन कर रहे हैं।

बागेश्वर बाबा की मुहीम का देश में होगा असर: मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि मैं पीछे लगभग 10 किलोमीटर से आ रहा हूं। 10 किलोमीटर तक मुझे लोग ही लोग मिल रहे हैं, लोग चल भी रहे हैं, लोग रुके भी है और सबकी जुबान पर जय श्री राम सनातन धर्म की जय का नाम है। मनोज तिवारी ने आगे कहा कि जाति की गणना की बात कर रहे हैं। राजनेता और एक संत कह रहा है जातियों को जोड़ो। यह बहुत बड़ी बात है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं जो शास्त्री जी ने शंखनाद किया है उसका असर पूरे देश में होगा। बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद संभल जिले में मस्जिद का सर्वेक्षण होना था, जिस दौरान वहां दंगाइयों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। अब यूपी पुलिस इन दंगाइयों पर एक्शन ले रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत