1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Aap Ki Adalat: 'आप की अदालत' में BJP नेता माधवी लता ने दिए जोरदार जवाब

Aap Ki Adalat: 'आप की अदालत' में BJP नेता माधवी लता ने दिए जोरदार जवाब

 Published : Apr 06, 2024 09:54 pm IST,  Updated : Apr 06, 2024 11:49 pm IST

AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ हैदराबाद सीट से चुनावी मैदान में उतरीं BJP नेता माधवी लता ने 'आप की अदालत' के कटघरे से इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब दिए।

Aap Ki Adalat Live, Madhavi Latha, Aap Ki Adalat- India TV Hindi
'आप की अदालत' में माधवी लता। Image Source : INDIA TV

Aap Ki Adalat LIVE: भारतीय जनता पार्टी ने हैदराबाद लोकसभा सीट से माधवी लता को उतारकर एक बड़ा दांव खेला है। इस सीट पर माधवी लता का मुकाबला AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी से होगा। बता दें कि माधवी लता का कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है और न ही उन्हें सियासत का कोई अनुभव है, लेकिन उन्होंने 'आप की अदालत' के कटघरे में बेहद बेबाकी से इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब दिए।

'आप की अदालत' में माधवी लता ने कुछ इस तरह से सवालों पर प्रतिक्रिया दी कि जनता उनकी हर बात पर ताली बजाने को मजबूर हो गई। माधवी लता ने पूरे शो के दौरान अपने जीवन के बारे में, सियासत में आने के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की। उनसे असदुद्दीन ओवैसी के बारे में पूछा गया, हैदराबाद की लोकसभा सीट के बारे में सवाल हुए, और उन्होंने हर सवाल का किसी अनुभवी लीडर की तरह जवाब दिया।

आप भी देखिए 'आप की अदालत' में बीजेपी नेता माधवी लता का बेबाक इंटरव्यू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत