1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'हम आपको ड्राइंग रूम देंगे, आज रात साथ डिनर करें, कॉफी पीएं', तलाक लेने पहुंचे जोड़े को SC की सलाह

'हम आपको ड्राइंग रूम देंगे, आज रात साथ डिनर करें, कॉफी पीएं', तलाक लेने पहुंचे जोड़े को SC की सलाह

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 26, 2025 08:12 pm IST,  Updated : May 26, 2025 08:12 pm IST

दंपति के तलाक का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। सुनवाई के दौरान जजों ने दंपति को सलाह दी कि हम आपको ड्राइंग रूम देंगे, आज रात आप साथ में डिनर करें और कॉफी पीएं...जानें कोर्ट ने और क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने दंपति को दी सलाह- India TV Hindi
सुप्रीम कोर्ट ने दंपति को दी सलाह Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे एक दंपति को ऐसी सलाह दी जिसे सुनकर आपको भी संतुष्टि मिलेगी। पति पत्नी के तलाक का मामला जब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने दोनों से आपसी शिकायतें और मतभेद दूर करने के लिए कहा और सलाह दी कि आप दोनों आज रात का खाना साथ में खाएं और साथ बैठकर कॉफी पीएं। कोर्ट में न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ फैशन जगत से जुड़ी एक उद्यमी की तलाक की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उसने अपने तीन साल के बच्चे के साथ विदेश यात्रा की अनुमति मांगी थी।

पति पत्नी के बीच अहंकार कैसा

इसपर जजों की पीठ ने दंपति को समझाया और कहा, ‘‘आप दोनों का तीन साल का बच्चा है। पति पत्नी के बीच अहंकार की क्या बात है? फिर उन्होंने कहा कि हमारी कैंटीन इसके लिए इतनी अच्छी नहीं हो सकती। हम आपको एक और ड्राइंग रूम मुहैया करा देंगे। आप दोनों वहां आज रात खाने पर मिलें और साथ बैठकर कॉफी पीएं, कॉफी पर बहुत कुछ बात बन सकती है।’’

अतीत को कड़वी गोली की तरह निगल लें
न्यायालय ने दंपति से कहा कि वे अतीत को कड़वी गोली की तरह निगल लें और आने वाले भविष्य के बारे में सोचें, अपने बच्चे के बारे में सोचें। इस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने पति पत्नी के बीच सकारात्मक परिणाम की उम्मीद जताते हुए मामले की सुनवाई मंगलवार के लिए स्थगित कर दी है। इसके बाद जजों की पीठ ने कहा, ‘‘हमने दोनों पक्षों को एक-दूसरे से मिल बैठकर बातचीत करने, साथ डिनर करने और साथ कॉफी पीने की बात कही है और कल अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।

(इनपुट-पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत