1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम, 80 मिनट में 11 डिग्री गिर गया तापमान, जानिए पूरा हाल

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम, 80 मिनट में 11 डिग्री गिर गया तापमान, जानिए पूरा हाल

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 23, 2022 07:06 am IST,  Updated : May 23, 2022 10:52 am IST

Weather Update: शनिवार को गर्मी और उमस के बाद रविवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और हवा आंधी के साथ बारिश हुई। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं नोएडा में भी सुबह तेज बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी।

Weather Update- India TV Hindi
Weather Update Image Source : ANI

Highlights

  • गर्मी ने सताया, आंधी ने बेहाल किया, फिर बारिश ने मौसम खशनुमा बनाया
  • दिल्ली एनसीआर कई इलाकों में पेड़ गिरे, उड़ानें प्रभावित
  • 26 मई तक तापमान 40 डिग्री से कम रहेगा

Weather Update: शनिवार को गर्मी और उमस के बाद रविवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और हवा आंधी के साथ बारिश हुई। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं नोएडा में भी सुबह तेज बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। बारिश इतनी तेज रही कि सड़कों पर से पानी बह ​निकला। वहीं कई जगह ओले भी गिरने की खबर है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी बारिश की खबर है।इसी बीच मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। इस कारण हवाई उड़ानों पर भी असर पड़ेगा।मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि हवा आंधी के कारण बदले मौसम का प्रभाव यह रहा कि तापमान में अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई। आज सुबह 5:40 से सुबह 7 बजे तक तापमान 11 डिग्री सेल्सियस गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 

खराब मौसम के कारण 2 उड़ानें रद्द, 40 अधिक फ्लाइट्स की उड़ानों में देरी

दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार, खराब मौसम और अन्य कारणों से 40 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। वहीं दिल्ली एअरपोर्ट आने वाली 18 फ्लाइट्स भी खराब मौसम के कारण लेट हैं। जबकि 2 फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। 

पहले गर्मी ने सताया, आंधी ने बेहाल किया, फिर बारिश ने मौसम खशनुमा बनाया

दिल्ली में पिछले एक हफ्ते से गर्मी के साथ उमस के कारण लोग बेहाल थे। इस दौरान हवा और आंधी की वजह से बिजली गुल होने से भी लोगों को परेशान होना पड़ा। इसी बीच सोमवार सुबह अचानक मौसम बदला और घने बादल छा गए और अच्छी बारिश हुई। बारिश के कारण मौसम खुशनुमा हो गया। दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो सुबह सुबह विजय चौक से ली गई।

तापमान में आएगी गिरावट: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि गर्मी से परेशान दिल्ली वासियों के लिए सोमवार का मौसम राहत भरा हो सकता है। सुबह से ही आसमान में बादल हैं और दिनभर बादल छाए रहेंगे। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज झोंकेदार हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में भी और अधिक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने ऐसे मौसम के बाबत बाकायदा आरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। मंगलवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। इस दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

26 मई तक तापमान 40 डिग्री से कम रहेगा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 26 मई तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम ही रहने का अनुमान है। इसके बाद 28 से फिर गर्मी बढ़ने और अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो 23 से 25 मई के बीच अधिकतम तापमान 39.9 जबकि न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

28 मई के बाद साफ होगा मौसम

वहीं, 26 से 30 मई के बीच देखें तो अधिकतम तापमान 40.4 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा है। 28 मई के बाद मौसम साफ होगा। तेज धूप निकलेगी। इससे पहले धूप के साथ बीच-बीच में बादल आते-जाते रहेंगे। इस दौरान तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना रह सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत