1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली, UP और हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश? जारी हुआ अलर्ट, जानिए मौसम का ताजा हाल

दिल्ली, UP और हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश? जारी हुआ अलर्ट, जानिए मौसम का ताजा हाल

 Published : Feb 18, 2025 07:33 am IST,  Updated : Feb 18, 2025 08:56 am IST

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों का मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड और हिमाचल के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का भी अनुमान है।

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट- India TV Hindi
कई राज्यों में बारिश का अलर्ट Image Source : FILE PHOTO

उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी राज्यों यानी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भी बारिश होने का अनुमान है। पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज बर्फबारी भी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिन में आज मौसम साफ रहेगा। धूप के साथ हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार (19 फरवरी) को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश होगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

गुरुवार और शुक्रवार को भी छाए रहेंगे काले बादल

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। गुरुवार और शुक्रवार को आसमान में छाए काले बादलों के साथ न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पश्चिमी यूपी के इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया गया है। पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में बारिश होने का अलर्ट है।

हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में खासा बदलाव आया है। स्थानीय मौसम विभाग ने कहा कि 19 से 21 फरवरी के बीच हरियाणा में पंजाब से सटे जिलों और मध्य क्षेत्रों में तेज हवाएं चलेंगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। साथ ही पंजाब के कई जिलों में बारिश का अनुमान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत