1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Forecast: अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, पंजाब समेत 8 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Weather Forecast: अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, पंजाब समेत 8 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

 Published : Feb 16, 2024 08:19 am IST,  Updated : Feb 16, 2024 08:44 am IST

Weather Forecast: उत्तर पश्चिम भारत में बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत आठ राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज- India TV Hindi
अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज Image Source : FILE-PTI

Weather Today: उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में शनिवार से बारिश का नया दौर शुरू हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश और ओले पड़ने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

जम्मू कश्मीर और लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 18 और 19 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 19-21 फरवरी तक अलग-अलग स्थानों भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। पहाड़ी राज्यों में हिमपात भी होने की संभावना है।

इन राज्यों में पड़ रहा घना कोहरा

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वी यूपी में आज सुबह घना कोहरा देखा गया। यहां पर अगले 24 घंटे के दौरान भी सुबह में कोहरे से राहत नहीं मिलेगी।  इसके अलावा पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी घना कोहरा देखा जा सकता है। 

दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हल्का कोहरा देखा गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ रहने और सुबह में मध्यम कोहरा रहने का अनुमान लगाया है। वहीं, न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: नौ और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि अगले सप्ताह इसमें फिर से गिरावट आ सकती है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 फरवरी (सोमवार) से 21 फरवरी तक हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

यहां पर हुई झमाझम बारिश

बता दें कि गुरुवार को जारी आईएमडी बुलेटिन में कहा गया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।

यहां देखे मौसम के सभी अपडेट्स- मौसम का हाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत