1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather News: कहीं लू चलेगी तो कहीं होगी झमाझम बारिश, जानिए आपके इलाके में आज कैसा रहेगा मौसम

Weather News: कहीं लू चलेगी तो कहीं होगी झमाझम बारिश, जानिए आपके इलाके में आज कैसा रहेगा मौसम

 Published : Apr 16, 2024 07:39 am IST,  Updated : Apr 16, 2024 07:51 am IST

मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में हीटवेब और बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में भी गर्मी बढ़ने लगी है। दक्षिण भारत में आज लू जैसी स्थिति बनी रहेगी।

आज कैसा रहेगा मौसम- India TV Hindi
आज कैसा रहेगा मौसम Image Source : FILE-ANI

नई दिल्लीः दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 18 अप्रैल तक भीषण गर्मी और हीटवेब (लू) पड़ने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब में भी गर्मी का असर देखा जा रहा है। 

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

 
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत अधिकतम तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन के दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।  

दिल्ली में शुक्रवार-शनिवार को हो सकती है बारिश

 भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि मंगलवार से गुरुवार तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। बारिश के बावजूद तापमान फिर से बढ़ने की संभावना है, शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों में वर्षा का दौर जारी रहेगा। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में 18 अप्रैल और हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल को अलग अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। केरल और माहे में 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत