1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather News: घना कोहरा-शीतलहर से राहत नहीं, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना!

Weather News: घना कोहरा-शीतलहर से राहत नहीं, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2022 08:33 am IST,  Updated : Jan 21, 2022 08:33 am IST

मौसम विभाग की जानकारी की मानें तो फिलहाल सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। घना कोहरा समस्या को और भी बढ़ाने वाला है। इससे लोगों को काफी पेरशानी हो रही है। साथ ही बारिश की संभावना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

weather news- India TV Hindi
दिल्ली में छाया घना कोहरा Image Source : ANI

Highlights

  • घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी
  • कई राज्यों में बारिश की संभावना, लोग पेरशान!
  • शीतलहर से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है

Weather News: दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार में शीतलहर की मार से लोग परेशान हैं। हालांकि दिल्ली और नोएडा में  गुरुवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ी राहत मिली। वहीं शुक्रवार राजधानी दिल्ली, नोएडा में सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी कम हुई। इससे गाड़ी चलाने वालों को काफी परेशानी हो रही है। 

मौसम विभाग की जानकाराी के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। 

शुक्रवार-शनिवार और रविवार (21, 22 और 23 जनवरी) को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, बिहार समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। अगर बारिश होती है तो इससे ठंड और बढ़ सकती है।

इस महीने के अंत तक सर्दी का कहर फिलहाल जारी रहेगा। खासतौर पर यूपी और बिहार के इलाकों में अगले 2 दिनों तक शीत लहर का प्रकोप जारी रह सकता है। वहीं हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी ने उत्तर भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ की चेतावनी जारी है।

दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा जैसे उत्तर भारत के राज्यों के अलावा सिक्किम, बंगाल, बिहार, झारखंड यानी पूर्वी भारत में भी 22 और 23 जनवरी को बारिश हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसलिए 22 जनवरी को इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

अब दिल्ली की वायु गुणवत्ता की बात करें तो वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 353 (बहुत खराब श्रेणी में) है। साथ ही नोएडा की एयर क्वालिटी भी खराब बताई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत