1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में नए साल पर बर्फबारी के आसार, 6 राज्यों में कोल्डवेव का अलर्ट, घने कोहरे की चपेट में पूरा उत्तर भारत

कश्मीर में नए साल पर बर्फबारी के आसार, 6 राज्यों में कोल्डवेव का अलर्ट, घने कोहरे की चपेट में पूरा उत्तर भारत

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 29, 2025 06:49 am IST,  Updated : Dec 29, 2025 06:49 am IST

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में जल्द ही बर्फबारी का नया दौर शुरू हो सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार और मध्य प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

Snowfall- India TV Hindi
लाहौल स्पीति में बर्फबारी Image Source : PTI

सोमवार (29 दिसंबर) की सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में जीरो विजिबिलिटी के कारण गाड़ियां सड़कों पर रेंगती हुईं नजर आईं। वहीं, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक जनवरी तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं, जम्मू कश्मीर में नए साल पर बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू हो सकता है।

आईएमडी के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में 29 दिसंबर तक और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार, असम और मेघालय, उत्तर पूर्वी राज्यों और ओडिशा में एक जनवरी तक कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान गाड़ी धीरे चलाने, फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की तरफ से वेदर रिपोर्ट में बताया गया कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इन राज्यों में अलर्ट जारी

  • ऑरेंज अलर्ट- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड में घने कोहरे की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 
  • येलो अलर्ट- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
  • शीतलहर की चेतावनी बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कोल्डवेव की चेतावनी जारी की गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवा और बिजली की चेतावनी दी गई है।

कश्मीर में नए साल पर बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी में नए साल के आसपास बारिश और बर्फबारी का एक और दौर शुरू होने की संभावना है। यहां कई इलाकों में न्यूनतम तापमान लगातार जीरो डिग्री से नीचे रह रहा है। इससे आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही और हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के हिसार में 2.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा के अन्य स्थानों में अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। नारनौल में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि रोहतक में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें-

कोहरे की जद में आया पूरा दिल्ली-NCR, फ्लाइट-ट्रेन सब लेट; IGI एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली के कई इलाकों में AQI फिर 400 के पार, सरकार ने कहा- 'स्थायी रहेंगे GRAP-4 के ये 2 प्रतिबंध'

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत