1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Today: दिल्ली में कोहरे और प्रदूषण का साया, पहाड़ी इलाकों में बढ़ी ठंड, जानें कैसा है देश का मौसम

Weather Today: दिल्ली में कोहरे और प्रदूषण का साया, पहाड़ी इलाकों में बढ़ी ठंड, जानें कैसा है देश का मौसम

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 31, 2022 08:35 am IST,  Updated : Oct 31, 2022 08:35 am IST

Weather Today: देश में बरसात का मौसम अब लगभग खत्म हो गया है और ठंड ने दस्तक दे दी है। देश के कई राज्यों में सुबह और शाम की ठंड देखने को मिल रही है। लोगों ने भी अपने घरों से गरम कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। हालांकि देश के कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां अभी भी बारिश का साया है।

सुबह और शाम होने लगी ठंड की आहट- India TV Hindi
सुबह और शाम होने लगी ठंड की आहट Image Source : FILE/PTI

Weather Today: देश में मौसम को लेकर काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां एक तरफ पहाड़ी इलाकों में ठंड के बीच बारिश की संभावना दिखाई दे रही है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट दिखाई दे रही है। इसके अलावा दिल्ली में प्रदूषण भी लोगों को परेशान कर रहा है और यहां कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब हालत में है। इसके अलावा अगर देश के निचले इलाकों की बात करें तो यहां पूर्वोत्तर मॉनसून की आहट है। 

कैसा है दिल्ली का मौसम

आज (31 अक्टूबर) की बात करें तो मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दिल्ली और आस-पास के इलाकों में ठंड बढ़ रही है। यहां सुबह और शाम हल्की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। दिल्ली में कोहरा भी देखा जा रहा है और अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। इसके अलावा एयर क्वालिटी इंडेक्स के कई इलाकों में गिरने की वजह से हवा जहरीली हुई है। 

NCR में कैसा है मौसम

दिल्ली से सटे नोएडा में 31 अक्टूबर को तापमान 22 से 32.5 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं गाजियाबाद में आज (31अक्टूबर) न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगर फरीदाबाद की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

पहाड़ी इलाकों में ठंड की दस्तक 

देश के पहाड़ी राज्यों में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। स्काईमेट के मुताबिक,1 नवंबर से गिलगित-बाल्टिस्तान,जम्मू कश्मीर, लद्दाख,  मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना जताई गई है। यहां 

बर्फ भी गिर सकती है। 

कहां हो सकती है बारिश

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर बारिश की संभावना जताई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत