1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लुधियाना-हिसार में 1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, दिल्ली में इतना दर्ज किया गया तापमान, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

लुधियाना-हिसार में 1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, दिल्ली में इतना दर्ज किया गया तापमान, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Jan 16, 2024 04:26 pm IST,  Updated : Jan 16, 2024 04:38 pm IST

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में 19 जनवरी तक घना कोहरा कोहरा छाया रहेगा और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

उत्तर भारत में शीतलहर- India TV Hindi
उत्तर भारत में शीतलहर Image Source : ANI

उत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार सुबह दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रही। हरियाणा के हिसार में सबसे कम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन राज्यों में पड़ रही कड़ाके की सर्दी

 मौसम विभाग के अनुसार, 16 जनवरी को देश के मैदानी इलाकों में लुधियाना (पंजाब) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

अगले 24 घंटे कोल्ड डे का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की रहेगी। 17 जनवरी को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में कुछ स्थानों पर और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार,  पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में 17 और 18 जनवरी की सुबह कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है ।

यहां पड़ेगा कोहरा

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाली लगभग 30 उड़ानों में देरी हुई, जबकि मौसम की स्थिति के कारण 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं। आज सुबह 8:30 बजे, राष्ट्रीय राजधानी में आयानगर और सफदरजंग में 25 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई, जबकि रिज और पालम क्षेत्रों में 50 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज सुबह 5:30 बजे 0 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई, जबकि राज्य की राजधानी लखनऊ में 25 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। पश्चिम मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई।

पश्चिम राजस्थान और बिहार में भी घना कोहरा देखा गया।  गंगानगर में दृश्यता 50 मीटर तो गया और पूर्णिया रेलवे स्टेशनों पर विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई। आज सुबह 8.30 बजे पूर्वी मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा और खजुराहो, सतना और रीवा स्टेशनों पर दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत