1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-बिहार-यूपी सहित इन राज्यों में पसीना छुड़ाएगी गर्मी, जानिए कैसा रहेगा अगले 7 दिनों तक मौसम

दिल्ली-बिहार-यूपी सहित इन राज्यों में पसीना छुड़ाएगी गर्मी, जानिए कैसा रहेगा अगले 7 दिनों तक मौसम

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Apr 11, 2023 09:56 am IST,  Updated : Apr 11, 2023 09:56 am IST

दिल्ली-यूपी-बिहार सहित देश के कई राज्यों में अगले 6 दिनों तक पसीने छुड़ाने वाली गर्मी पड़ने वाली है। तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है। जानिए अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम-

weather update- India TV Hindi
दिल्ली-यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी Image Source : FILE PHOTO

Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। कभी -कभी आसमान में चमकती धूप के बीच बादल आते-जाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इनके बरसने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली वासियों के लिए परेशानी भरी खबर दी है और संभावना जताई है कि अगले 6 दिनों तक दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी पड़ सकती है और अधिकतम तापमान 38 डिग्री जा सकता है, कहीं-कहीं तापमान 40 डिग्री भी पहुंच सकता है।

दिल्ली, बिहार-यूपी सहित पूर्वोत्तर राज्यों में जहां भीषण गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाएगी वहीं आज दक्षिणी राज्यों, आंतरिक कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बारिश भी हो सकती है।  अगले चार दिनों में गुजरात, मध्य महाराष्ट्र , मराठवाड़ा, कोंकण,में गरज/चमक और आंधी/तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

दिल्ली-मुंबई-बिहार सहित इन राज्यों में आज का तापमान

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बिहार की राजधानी पटना में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इंदौर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हैदराबाद में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में बुधवार को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 28 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 29 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 30 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को और सोमवार को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

लखनऊ में बुधवार को तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 28 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 28 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 29 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को और सोमवार को 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

पटना में  बुधवार को तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 27 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 28 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 29 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को और सोमवार को 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

इंदौर में बुधवार को तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 27 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 29 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 27 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को और सोमवार को 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

जयपुर में बुधवार को तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 26 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 26 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 27 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को और सोमवार को 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

 मुंबई में बुधवार को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 29 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 28 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 29 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को और सोमवार को 28 डिग्री सेल्सियस होने पहुंचने की संभावना है।

 

अहमदाबाद में  बुधवार को तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 27 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 27 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 27 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को और सोमवार को 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।

हैदराबाद में बुधवार को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 29 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 31 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 28 डिग्री सेल्सियस, 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को और सोमवार को 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

मौसम की भविष्यवाणी-इस साल सामान्य से कम होगी बारिश, पड़ सकता है सूखा, जानिए क्या है वजह?

पाकिस्तान को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कही बड़ी बात-'हमारे देश में मुस्लिमों की स्थिति देख लीजिए'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत