1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Today: इन 10 राज्यों में पड़ेगा घना कोहरा, यहां पर बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Weather Today: इन 10 राज्यों में पड़ेगा घना कोहरा, यहां पर बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

 Published : Dec 13, 2023 07:00 am IST,  Updated : Dec 13, 2023 07:31 am IST

पहाड़ी राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत और पूर्वोत्तर के ज्यादातर राज्यों में घने कोहरे की भविष्यवाणी की है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और तमिलनाडु में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत में सर्दी बढ़ गई है- India TV Hindi
उत्तर भारत में सर्दी बढ़ गई है Image Source : PTI

Weather Forecast 13 December: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन हरियाणा, पंजाब, असम, मेघालय,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिल्ली, नोएडा, यूपी, बिहार के कई इलाकों में भी बुधवार सुबह कोहरा देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान,उत्तरी यूपी, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस दर्ज दिया गया। आने वाले 24 घंटे के दौरान भी यहां पर मौसम इसी तरह रहेगा।

उत्तराखंड में बर्फबारी 

वहीं, देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी हो रही है।  उत्तराखंड के चमोली के औली में आज बर्फबारी हुई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से मैदान इलाकों में सर्दी बढ़ गई है।

 

अरुणाचल-तमिलनाडु में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

 मौसम विभाग ने सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में आज ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके अलावा 16 दिसंबर तक तमिलनाडु में झमाझम बारिश हो सकती है। इसके अलावा लक्ष्यद्वीप में ही बारिश हो सकती है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर में आज भी ठंडी सुबह रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले पांच से सात दिनों में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव होने की उम्मीद है। आईएमडी ने कहा कि बुधवार को दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः सात डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को भी शहर का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से कम रहा। अधिकारियों के मुताबिक सुबह पारा सामान्य से दो डिग्री कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

कश्मीर में न्यूनतम तापमान अब भी शून्य से नीचे

कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई लेकिन न्यूनतम तापमान अब भी शून्य से नीचे है। मौसम विज्ञान कार्यालय ने बताया कि प्रदेश में 16 दिसंबर तक सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। घाटी का न्यूनतम तापमान मंगलवार को शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अनंतनाग जिले में पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि बारामूला जिले में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में पारा शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।   

यहां देखें मौसम के सभी अपडेट्स- मौसम का हाल

 

ओडिशा में भी कड़ाके की ठंड

ओडिशा के कई आदिवासी बहुल जिलों में मंगलवार को पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया जिससे राज्य में ठंड बढ़ गई है। राज्य में कंधमाल जिले के जी.उदयगिरि में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। उदयगिरि में तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, सुंदरगढ़ जिले के क्योंझर और किरी में तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, कंधमाल जिले के दरिंगबाड़ी में 9.5 डिग्री सेल्सियस तथा फुलबनी में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  आईएमडी ने 14 दिसंबर तक राज्य में कई स्थानों पर रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान लगाया है। भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एचआर बिस्वास ने कहा, ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में दो जनवरी तक शीत लहर की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। 

(इनपुट- एजेंसी के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत