Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, महाराष्ट्र-गुजरात के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, महाराष्ट्र-गुजरात के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav Published : Jun 20, 2025 06:58 am IST, Updated : Jun 20, 2025 07:13 am IST

बिहार-झारखंड समेत देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में 22 जून से झमाझम बारिश हो सकती है। हरियाणा और यूपी में अगले 24 घंटे जोरदार बारिश होगी।

भारी बारिश का अलर्ट- India TV Hindi
Image Source : PTI भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्लीः गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज यानी 20 जून से 25 जून के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 22 जून तक दिल्ली और हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है।  

आज सात राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना

 
मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज गुजरात, झारखंड, छत्तीसगढ़,ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 21 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 

पूर्वोत्तर भारत में भी जारी रहेगी बारिश

20-25 जून के दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 22-24 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होगी। अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में आंधी, बिजली और अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

जानिए कब और कहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि 20-25 जून के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 22 और 25 जून को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, 21-25 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, 20-25 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, 20 और 21 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। 

भारी बारिश का अलर्ट

Image Source : PTI
भारी बारिश का अलर्ट

कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

पिछले 24 घंटे के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र और झारखंड में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पुणे में भारी बारिश से गणपति मंदिर के परिसर में पानी घुस गया है। बाढ़ के पानी में मंदिर का काफी हिस्सा डूब गया है। वहीं, गुजरात के वलसाड में भारी बारिश के बाद वाघलधारा के पास अशांत खरेरा नदी में एक वैन बह गई। राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीमों को लगाया गया है।

पुणे में भारी बारिश से गणपति मंदिर के परिसर में पानी घुसा

Image Source : PTI
पुणे में भारी बारिश से गणपति मंदिर के परिसर में पानी घुसा

देश में कैसा रहेगा तापमान

अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।  

 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement