1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update: देश के कई राज्य बाढ़-बारिश से तबाह, पर दिल्ली में कहर बरसा रही गर्मी

Weather Update: देश के कई राज्य बाढ़-बारिश से तबाह, पर दिल्ली में कहर बरसा रही गर्मी

 Written By: Shashi Rai
 Published : Aug 10, 2022 10:56 am IST,  Updated : Aug 10, 2022 10:56 am IST

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह तेज गर्मी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अच्छी बारिश ना होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Representative images- India TV Hindi
Representative images Image Source : INDIA TV

Highlights

  • दिल्ली में कहर बरसा रही गर्मी
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह तेज गर्मी रही
  • न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह तेज गर्मी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि यहां कुछ दिन तक अच्छी बारिश होने के आसार कम ही हैं। अधिकारी ने कहा, ''दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।’’ दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अच्छी बारिश ना होने के कारण तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। 

तापमान में हुई बढ़ोतरी

विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत दर्ज किया गया। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 110 दर्ज किया गया। बता दें, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। 

दिल्ली से सटे यूपी के कई जिलों में आई बाढ़

वहीं दिल्ली से सटे राज्य उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। हालांकि सरकार ने दावा किया है कि अभी प्रदेश के सभी तटबंध सुरक्षित हैं और कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक स्थिति नहीं है। प्रदेश के राहत आयुक्‍त रणवीर प्रसाद के मुताबिक गोंडा ,मऊ, सीतापुर जिलों के छह गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रदेश में जून से अब तक 248 मिमी औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा 416.4 मिमी के सापेक्ष में 60 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि बदायूं जिले में गंगा नदी व लखीमपुर खीरी ज़िले में शारदा नदी, बलिया में घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रसाद ने कहा कि प्रदेश के वर्षा से प्रभावित 35 जिलों में तलाशी एवं बचाव अभियान के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ) और पीएसी की 55 टीमें तैनात की गयी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत