1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज रिपब्लिक डे का जश्न बिगाड़ सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

आज रिपब्लिक डे का जश्न बिगाड़ सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 26, 2023 08:15 am IST,  Updated : Jan 26, 2023 08:20 am IST

रिपब्लिक डे के मौके पर दिल्ली-एनसीआर के एक-दो इलाके में आज हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

मौसम का हाल- India TV Hindi
मौसम का हाल Image Source : FILE PHOTO

पूरा देश रिपब्लिक डे का जश्न मनाने के मूड में है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल दी है। ऐसे में आज रिपब्लिक डे परेड का मजा खराब होने की भी आशंका जताई जा रही है। आज 26 जनवरी को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम स्तर का कोहरा रहने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान विजिबिलिटी का स्तर 200 मीटर तक रह सकता है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर के एक-दो इलाके में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज तापमान न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही तमिलनाडु, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा के कुछ स्थानों में बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। कर्नाटक और अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश संभव है। केरल और लक्षद्वीप में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं, ऊंची हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, एक और नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर में बना हुआ है। यह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 27 जनवरी की रात तक पश्चिमी हिमालय तक पहुंच जाएगा। इसके बाद फिर से बारिश और हिमपात का दौर शुरू हो सकता है। 

यूपी के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को भी पश्चिमी यूपी के कई जिलो में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है, जबकि पूर्वांचल में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने राज्य में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। इसके अलावा ज्यादा ओलावृष्टि होने पर किसानों की फसल खराब होने की संभावना है। ओलावृष्टि को लेकर भी विभाग की ओर से अलर्ट किया गया है। 

पंजाब में मौसम का मिजाज

पंजाब में गणतंत्र दिवस के जश्म में बारिश खलल डाल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बरसात हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बीते 24 घंटों के दौरान लुधियाना में 18 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है, जो सामान्य 27 मिलीमीटर होती है। हालांकि, यह आंकड़े बीते साल जनवरी में करीब 130 मिलीमीटर से बहुत कम है। 28 और 29 जनवरी को एक बार फिर से बरसात होने की संभावना है।

राजस्थान-मध्य प्रदेश का हाल 

राजस्थान में आज मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने ये अनुमान जताया है। इसके साथ ही राज्य का तापमान 9 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, मध्य प्रदेश में आज न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया गया है।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश से जीवन व्यस्त हो गया है। जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत देश को कश्मीर से जोड़ने वाले सारे राजमार्ग यातायात के लिए बंद हैं। बारिश-बर्फबारी से हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। कश्मीर घाटी के अधिकांश ऊंचाई वाले हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान 2 फीट से अधिक ताजा बर्फबारी हुई है।

देशभर के मौसम का हाल बताने वाली मौसम विभाग की प्रेस रिलीज के मुताबिक, एक ताजा वेस्टर्न डिस्टबर्नेंस 28 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, इसकी वजह से  28 और 29 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की और मध्यम व्यापक से व्यापक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की और मध्यम अलग-अलग स्थानों बारिश होने की संभावना है। 29 जनवरी को  पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी और उत्तराखंड में छिटपुट ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।

ये भी पढे़ं-

Republic Day 2023 : देश आज मनाएगा 74 वां गणतंत्र दिवस, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मुलायम सिंह यादव समेत पद्म विभूषण पाने वाले 6 लोग कौन हैं? कुमार मंगलम बिड़ला समेत इन 9 लोगों को मिला है पद्म भूषण, जानें सभी के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत