1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज का मौसम 7 अक्टूबर 2024: UP के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानिए IMD का ताजा अपडेट

आज का मौसम 7 अक्टूबर 2024: UP के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानिए IMD का ताजा अपडेट

 Published : Oct 07, 2024 07:45 am IST,  Updated : Oct 07, 2024 08:05 am IST

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में बढ़ते तापमान में गिरावट आ सकती है।

यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट- India TV Hindi
यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट Image Source : FILE PHOTO

देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में मानसून के जाने के बाद दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा है। ऐसी स्थिति कम से कम एक हफ्ते तक बनी रहने की उम्मीद है, जिसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है। 

UP के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर, हापुड़, मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत 46 जिलों में बारिश होने की उम्मीद है।

देश के कुछ हिस्सों में पड़ रही गर्मी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक एम. महापात्रा ने कहा, 'उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी है। हालांकि, एक हफ्ते के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की उम्मीद है।'

मानसून हो गया समाप्त

आईएमडी के अनुसार, मानसून की पूरी तरह वापसी में समय लगेगा। आधिकारिक तौर पर मानसून का मौसम 30 सितंबर को समाप्त हो गया है। आमतौर पर मानसून 15 अक्टूबर के आसपास देश से वापस चला जाता है।

देश के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2-3 दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा, 'सोमवार से अगले कुछ दिनों तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत