1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD: उत्तर भारत में सूरज का सितम, आज बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ, जानिए कहां-कहां गिरेगा तापमान

IMD: उत्तर भारत में सूरज का सितम, आज बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ, जानिए कहां-कहां गिरेगा तापमान

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Apr 20, 2023 09:44 am IST,  Updated : Apr 20, 2023 09:44 am IST

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक दो दिनों में राजधानी सहित उत्तर भारत में हल्की बरसात के कारण अगले तीन चार दिनों तक तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

तपन के बीच आज बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ, जानिए कहां कहां होगी बारिश?- India TV Hindi
तपन के बीच आज बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ, जानिए कहां कहां होगी बारिश? Image Source : PTI FILE

IMD: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जहां सूरज ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी औश्र बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। इससे लोग परेशान हैं। इसी बीच मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक दो दिनों में राजधानी सहित उत्तर भारत में हल्की बरसात के कारण अगले तीन चार दिनों तक तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

दिल्ली आज हल्की बारिश के आसार, जानें उत्तरी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो आज 20 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आज गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यूपी, पंजाब, राजस्थान मंे भी हल्की बारिश के आसार हैं। राजस्थान की बात करें तो यहां 20 अप्रैल को अजमेर, जयपुर, भरपुर और बीकानेर के कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान भी व्यक्त किया गया है। 

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, गिरा पारा, गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार जहां उत्तरी भारत के कुछ राज्यों में हल्की बारिश से तापमान में कुछ राहत मिलने की बात कही जा रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो रही है। बर्फबारी के चलते कारगिल में 6 इंच मोटी बर्फ जम गई है।

यूपी में गर्मी से लोग हलाकान, आज हल्की बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में सूरज का सितम जारी है। कानपुर, राजधानी लखनउ सहित कई जिलों में चिलचिलाती गर्मी ने आम जनजीवन पर प्रभाव डाला है। हालांकि 19 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम पर थोड़ा प्रभाव पड़ा है। यूपी के कई इलाकों मंे खासकर पश्चिमी यूपी में हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई है। आज 20 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी क्षेत्र के तरफ़ आगे बढ़ेगा, जिसके कारण बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है। 21 अप्रैल को भी हल्की बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में आंशिक गिरावट आएगी। पूर्वी यूपी में आज 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट आ सकती है। इसके बाद फिर पारा चढ़ेगा। 

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज भी बर्फबारी और बारिश के आसार

उत्तराखंड में भी मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तर काशी, रुद्रप्रयाग में कहीं कहीं भारी बारिश के आसार हैं। इससे पहले बुधवार रात को तेज हवाओं के साथ जमकर वर्षा हुई। इससे मौसम एकाएक ठंडा हो गया। उधर, पहाड़ों पर कई जगह हल्की बर्फबारी हुई। कई जगह ओले भी गिरे। केदारनाथ में तेज बर्फबारी तो गंगोत्री, जमनोत्री क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम बदलने से समूचे प्रदेश के मौसम में गिरावट आई है।  आज भी मौसम का मिजाज बदला रहने का अनुमान है। उत्तराखंड में गरज के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ों में भारी वर्षा.बर्फबारी की आशंका है। इसी बीच दून में पारा 24 घंटे में 4 डिग्री गिर गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत