1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेरहम पिता ने चापड़ से काटकर अलग कर दिया 2 मासूम बेटियों का सिर, कारण जान आप रह जाएंगे दंग

बेरहम पिता ने चापड़ से काटकर अलग कर दिया 2 मासूम बेटियों का सिर, कारण जान आप रह जाएंगे दंग

 Published : Nov 01, 2022 05:26 pm IST,  Updated : Nov 01, 2022 11:28 pm IST

सोमवार देर शाम बुधन सिंह बोदरा कहीं बाहर से लौटने के बाद अपने घर में बड़बड़ाते हुए चापड़ की धार तेज करने लगा। यह देख उसकी पत्नी डर गई। उसने अनहोनी की आशंका देखते हुए घर से बाहर निकल शोर मचाते हुए मदद के लिए गांववालों को पुकारा।

पिता ने दो बच्चियों की...- India TV Hindi
पिता ने दो बच्चियों की हत्या की Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

रांची: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के कराईकेला थाना अंतर्गत परसाबेड़ा गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सनकी व्यक्ति ने अपनी ही दो बच्चियों की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। वारदात सोमवार देर रात की है। पुलिस ने मंगलवार सुबह गांव पहुंचकर दोनों बच्चियों के शव बरामद किए हैं। हत्या के आरोपी बुधन सिंह बोदरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। चक्रधरपुर के एएसपी कपिल चौधरी ने बताया कि गांव वालों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि हत्या का आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

जानिए क्या है पूरा मामला

बताया गया कि सोमवार देर शाम बुधन सिंह बोदरा कहीं बाहर से लौटने के बाद अपने घर में बड़बड़ाते हुए चापड़ की धार तेज करने लगा। यह देख उसकी पत्नी डर गई। उसने अनहोनी की आशंका देखते हुए घर से बाहर निकल शोर मचाते हुए मदद के लिए गांववालों को पुकारा। जब गांव के लोग पहुंचे तो बुधन सिंह ने घर का दरवाजा बंद कर रखा था। काफी कोशिश के बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो कुछ लोगों ने घर की खपरैल छत पर चढ़कर खपड़ा हटाकर देखा तो चारों तरफ खून फैला हुआ था।

घर की मुर्गियों को भी काट डाला
इसके बाद लोग उसके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो पाया कि बुधन सिंह बोदरा ने दोनों बेटियों 8 वर्षीय नीमा बोदरा और 6 वर्षीय हिरामुनी बोदरा का सिर चापड़ से काटकर अलग कर दिया था। उसने घर की मुर्गियों को भी काट डाला था। बुधन वहीं हथियार लिए बैठा था।

गांव के लोगों ने उसे पकड़ कर बांध दिया और देर रात पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से पुलिस रात की बजाय सुबह मौका-ए-वारदात पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर अनुमंडल मुख्यालय चक्रधरपुर लाया गया है। मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत