1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ये कैसी लापरवाही! रनवे पर ही रह गए यात्री, एयरपोर्ट पर 50 यात्रियों को छोड़कर उड़ गई फ्लाइट

ये कैसी लापरवाही! रनवे पर ही रह गए यात्री, एयरपोर्ट पर 50 यात्रियों को छोड़कर उड़ गई फ्लाइट

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 09, 2023 11:07 pm IST,  Updated : Jan 10, 2023 06:19 am IST

बेंगलुरु से दिल्ली जा रही गो फर्स्ट फ्लाइट G8116 सोमवार को सुबह 6.30 बजे बेंगलुरु हवाईअड्डे से रवाना हुई। कई सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, विमान 54 यात्रियों के बिना ही उड़ान भर गया। ये यात्री रनवे पर बस में ही बैठे रह गए।

 50 यात्रियों को छोड़कर उड़ गई फ्लाइट- India TV Hindi
50 यात्रियों को छोड़कर उड़ गई फ्लाइट Image Source : FILE

फ्लाइट्स से जुड़ी खबरें इन दिनों सुर्खियों बटोर रही हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो हैरत में डालने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमानन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) की फ्लाइट सोमवार को 50 से अधिक यात्रियों के बिना ही रवाना हो गई। ये यात्री रनवे पर बस में सवार थे। लेकिन फ्लाइट इनके बिना ही उड़ान भर गई। इस मामले में विमानन कंपनी ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

कई यात्रियों ने बाद में विमानन कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और इस मामले में हुए ट्वीट कर जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलुरु से दिल्ली जा रही गो फर्स्ट फ्लाइट G8116 सोमवार को सुबह 6.30 बजे बेंगलुरु हवाईअड्डे से रवाना हुई। कई सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, विमान 54 यात्रियों के बिना ही उड़ान भर गया। ये यात्री रनवे पर बस में ही बैठे रह गए।

एक सोशल मीडिया यूजर ने बेंगलुरु एयरपोर्ट का वीडियो शेयर कर कहा कि 'गो फर्स्ट की बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली G8116 फ्लाइट 54 यात्रियों को लिए बिना ही उड़ गई। फ्लाइट में इन 54 यात्रियों का सामान सवार था। लेकिन इन यात्रियों को लिए बिना ही विमान ने उड़ान भरी।' 

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट किया कि 'G8116 बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रनवे पर ही यात्रियों को छोड़ गई। जबकि ये यात्री गेट नंबर 25 से बोर्डिंग पास ले चुके थे।' वहीं, इस मामले पर विमानन कंपनी ने प्रतिक्रिया देते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है।

दरअसल, फ्लाइट से जुड़ी तीन खबरें आज सुर्खियों में रही हैं। एक तो दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण उसे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। दूसरी खबर मॉस्को से गोवा जा रहे विमान की आई। बताया गया कि जामनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। क्योंकि विमान में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया था। वहीं आज ही सुबह एक और फ्लाइट के यात्रियों को लिए बिना ही उड़ने की खबर ने लापरवाही को उजागर कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत