1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CM योगी आदित्यनाथ ने शुभेंदु अधिकारी को मंच पर गिफ्ट में क्या दिया? खुशी से झूम उठी पब्लिक

CM योगी आदित्यनाथ ने शुभेंदु अधिकारी को मंच पर गिफ्ट में क्या दिया? खुशी से झूम उठी पब्लिक

 Published : May 09, 2026 07:59 pm IST,  Updated : May 09, 2026 08:03 pm IST

पश्चिम बंगाल में आज से बीजेपी सरकार का आगाज हो गया है। वहीं, शुभेंदु अधिकारी के शपथग्रहण समारोह में मंच पर एक ऐसा वाकया हुआ जिसे देख वहां उपस्थित जनता खुशी से झूम उठी।

यूपी के सीएम योगी...- India TV Hindi
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी। Image Source : X- @MYOGIADITYANATH

पश्चिम बंगाल की धरती पहली बार भगवामय हो गई है। बंगाल में दीदी का राज खत्म हो गया है और आज से शुभेंदु युग की शुरुआत हो गई है। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में आज शुभेंदु अधिकारी की ताजपोशी हुई। शुभेंदु अधिकारी ने आज बीजेपी के पहले और बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस मौके मंच पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

CM योगी ने भगवा गमछा किया भेंट

इस दौरान सीएम योगी ने उन्हें भगवा गमछा भी भेंट किया, जिसे देख वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अधिकारी ने एक जनसभा में योगी आदित्यनाथ को भी भगवा अंगवस्त्र पहनाकर उनका बंगाल की धरती पर स्वागत किया था।

yogi adityanath suvendu adhikari
Image Source : X- @MYOGIADITYANATHसीएम योगी ने शुभेंदु अधिकारी को भगवा गमछा पहनाया।

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के 9वें CM पद की शपथ ली

कोलकाता में बंगाल की पहली बीजेपी सरकार का आज भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने। इस मौके पर शुभेंदु के साथ ही दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल समेत पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

देखें वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत