1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जब एक साथ शहर में घुसे 13 हाथी, देख सन्न रह गए लोग, पूरी रात.... VIDEO

जब एक साथ शहर में घुसे 13 हाथी, देख सन्न रह गए लोग, पूरी रात.... VIDEO

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 06, 2025 04:46 pm IST,  Updated : Aug 06, 2025 04:54 pm IST

रात के समय हाथियों का झुंड धीरे-धीरे जंगल से निकलकर रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ा। जैसे ही हाथी सड़कों और गलियों में घूमने लगे, इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

रातभर शहर में घूमते रहे हाथी- India TV Hindi
रातभर शहर में घूमते रहे हाथी Image Source : REPORTER INPUT

ओडिशा के अंगुल जिले में मंगलवार देर रात एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके के लोगों की नींद उड़ा दी। पास के जंगल से 13 हाथियों का एक बड़ा झुंड निकलकर सीधे हुलुरीसिंघा इलाके में घुस आया। रात के समय अचानक इतने बड़े-बड़े हाथियों को अपने बीच देखकर लोग भौचक्के रह गए।

रात के लगभग 10 बजे हाथियों का यह झुंड धीरे-धीरे जंगल से निकलकर रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ा। पहले तो कुछ लोगों ने दूर से टॉर्च की मदद से झुंड को आते देखा, लेकिन जैसे ही हाथी सड़कों और गलियों में घूमने लगे, इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

खौफ में आ गए लोग

लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आकर इस नजारे को देखने लगे, लेकिन ज्यादातर लोगों के चेहरे पर खौफ साफ दिख रहा था। कहीं कोई नुकसान न हो, इस डर से कई परिवारों ने अपने दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं। करीब चार घंटे तक यह झुंड शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूमता रहा। इस दौरान लोग जागते हुए बस यही प्रार्थना करते रहे कि हाथी किसी को चोट न पहुंचाए और न ही घरों या खेतों को नुकसान करें।

हालांकि, रात भर की इस हलचल के बाद भी किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई। ये हाथी संभवत: खाने की तलाश में जंगल से बाहर आए होंगे। रात के इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते टकराव को कैसे कम किया जाए, ताकि न तो लोगों की जानमाल को खतरा हो और न ही इन जानवरों को नुकसान पहुंचे।

(रिपोर्ट- शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें-

'धराली के शिव', खुदाई में निकले और फिर मलबे में समा गए, जानिए कल्प केदार मंदिर का इतिहास

राज्यसभा में हंगामा: सभापति की तरफ जाने वाली सीढ़ियों पर खड़ी हो गईं TMC सांसद, महिला मार्शलों को बुलाना पड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत